{"_id":"6a4c7d0e12633ee33e0a830f","slug":"kartik-aaryan-heartbroken-for-cr7-cristiano-ronaldo-as-portugal-exits-fifa-world-cup-2026-2026-07-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फीफा विश्व कप 2026 से क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाहर होने पर कार्तिक आर्यन का टूटा दिल, साझा किया पोस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फीफा विश्व कप 2026 से क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाहर होने पर कार्तिक आर्यन का टूटा दिल, साझा किया पोस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेयी
Updated Tue, 07 Jul 2026 09:49 AM IST
सार
Kartik Aaryan Heartbroken For Cristiano Ronaldo: पुर्तगाल के फीफा विश्व कप 2026 से बाहर होने पर कार्तिक आर्यन 'सीआर7' क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए बेहद दुखी हैं। अपनी इस भावना को उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर साझा किया है।
विज्ञापन
1 of 5
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपने पसंदीदा 'सीआर7' क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल के फीफा विश्व कप 2026 से बाहर होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी को आंसू बहाते देख अभिनेता का दिल टूट गया है।
2 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
रोनाल्डो के फैन हैं कार्तिक
फीफा विश्व कप 2026 से पुर्तगाल की टीम बाहर हो गई है, जिससे बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन बेहद दुखी हैं। वह फुटबॉल दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो (CR7) के बहुत बड़े प्रशंसक हैं।
3 of 5
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- फोटो : सोशल मीडिया
रोनाल्डो क्यों हुए भावुक?
राउंड ऑफ 16 के एक कड़े मुकाबले में स्पेन ने पुर्तगाल को 1-0 से हरा दिया। स्पेन के मिकेल मेरिनो ने मैच के आखिरी समय (91वें मिनट) में गोल करके अपनी टीम को जीत दिलाई। रोनाल्डो पहले ही कह चुके थे कि यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा। इस हार के साथ ही उनका विश्व कप जीतने का सपना टूट गया, जिसके बाद वह मैदान पर ही फूट-फूटकर रो पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन का टूटा दिल
कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रोनाल्डो की फोटो के साथ दिल टूटने वाला इमोजी साझी की है और साथ ही लिखा, 'CR7'। कार्तिक भले ही लियोनेल मेस्सी को पसंद करते हों, लेकिन वे रोनाल्डो के सबसे बड़े फैन हैं। उन्होंने पहले भी सोशल मीडिया पर मजाक में कहा था, 'मेरा पसंदीदा तो रोनाल्डो ही है।'
विज्ञापन
5 of 5
कार्तिक आर्यन का किलर लुक
इन फिल्मों में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी नई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। कार्तिक निर्देशक अनुराग बसु की एक रोमांटिक फिल्म में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ श्रीलीला होंगी। इसके अलावा कार्तिक फिल्म 'नागजिला' में नजर आएंगे, जिसकी घोषणा पहले ही हो चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।