निर्देशक गीतू मोहनदास इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों से सजी इस फिल्म में हुमा कुरैशी ने एलिजाबेथ का किरदार निभाया है। इसी बीच गीतू ने हुमा की हालिया रिलीज फिल्म 'बेबी डू डाई डू' की प्रशंसा की, जिसे लेकर हुमा कुरैशी भावुक हो गईं।
'टॉक्सिक' की निर्देशक गीतू मोहनदास ने की फिल्म 'बेबी डू डाई डू' की तारीफ, हुमा कुरैशी हुईं भावुक
Geetu Mohandas Lauds Huma Qureshi: फिल्म 'टॉक्सिक' की निर्देशक गीतू मोहनदास ने हुमा कुरैशी की फिल्म 'बेबी डू डाई डू' की सराहना की है। इसके साथ ही उन्होंने हुमा के अभिनय को लेकर उन्हें शाबाशी भी दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीतू मोहनदास ने की 'बेबी डू डाई डू' की तारीफ
फिल्म निर्देशक गीतू मोहनदास ने हाल ही में रिलीज हुई क्राइम थ्रिलर फिल्म 'बेबी डू डाई डू' की जमकर तारीफ की है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री हुमा कुरैशी गीतू की बातें सुनकर भावुक हो गईं।
3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अनुराग कश्यप जैसी कई बड़ी हस्तियों के बाद अब निर्देशक गीतू मोहनदास ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी है।
गीतू मोहनदास ने क्या कहा?
हुमा कुरैशी के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए गीतू मोहनदास ने लिखा, 'यह कोई फिल्मी समीक्षा नहीं है। थिएटर में बैठकर मुझे ऐसा लगा जैसे मैं उन लोगों की कहानी देख रही हूं, जिन्हें मैं करीब से जानती हूं। एक भाई-बहन (हुमा और साकिब) जिन्होंने एक-दूसरे पर भरोसा किया और वह कर दिखाया जिसकी मुझे उनसे उम्मीद थी।'
गीतू ने हुमा की तारीफ करते हुए आगे लिखा, 'हुमा को इस रूप में देखकर मुझे कोई हैरानी नहीं हुई, क्योंकि मैं जानती हूं कि उनमें कितनी क्षमता है। शाबाश मेरी एलिजाबेथ।' इसके साथ ही उन्होंने साकिब सलीम और रचित सिंह के काम और उनकी प्रतिभा को भी सराहा।
हुमा कुरैशी और टीम का जवाब
गीतू मोहनदास की इस तारीफ ने हुमा को काफी इमोशनल कर दिया। हुमा ने गीतू की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'इसे पढ़कर मेरी आंखों में आंसू आ गए, धन्यवाद गीतू।' वहीं साकिब सलीम और रचित सिंह ने भी गीतू को उनके प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया किया।
'टॉक्सिक' का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। इस फिल्म में सुपरस्टार यश मुख्य भूमिका में हैं। हुमा कुरैशी इस फिल्म में 'एलिजाबेथ' नाम का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म 26 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में हुमा के अलावा नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया जैसे कई कलाकार हैं।