फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं’, बहन की शादी के बाद भावुक हुए अर्जुन कपूर; साझा की अंशुला के साथ खास तस्वीरें

Tue, 07 Jul 2026 09:22 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 07 Jul 2026 09:22 AM IST
सार

Arjun Kapoor Share Sister Anshula Kapoor Unseen Wedding Pics: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर सोमवार को रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। बहन की शादी के बाद अर्जुन कपूर ने एक भावुक संदेश इंस्टाग्राम पर साझा किया है। साथ ही बहन की शादी की अनदेखी तस्वीरें भी साझा की हैं। 

विज्ञापन
Arjun Kapoor Share Sister Anshula Kapoor Unseen Wedding Pictures And Write Emotional Note On Social Media
अर्जुन कपूर ने साझा की बहन अंशुला की शादी की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर 6 जुलाई 2026 को राेहन ठक्कर की जीवनसंगिनी बन गईं। बहन की शादी में अर्जुन कपूर बहुत खुश थे। कई तस्वीरें और वीडियो इस शादी से वायरल हुए। एक दिन बाद अर्जुन कपूर ने बहन अंशुला के लिए एक प्यार भरा संदेश इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसके अलावा अंशुला की शादी से जुड़ी कुछ खास तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। 

Arjun Kapoor Share Sister Anshula Kapoor Unseen Wedding Pictures And Write Emotional Note On Social Media
अर्जुन कपूर ने साझा की बहन अंशुला की शादी की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@arjunkapoor

अर्जुन ने अंशुला को नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दीं 

अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर अंशुला के साथ कई तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें वह और अंशुला अलग-अलग अंदाज में तस्वीरें क्लिक करवा रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में अर्जुन कपूर ने लिखा, ‘ मेरी अंश, तुम हमेशा मेरी रहोगी, लेकिन अब मुझे तुम्हें जाने देना होगा। आज तुम रोहन के साथ अपनी नई जिंदगी शुरू कर रही हो और तुम्हें मुस्कुराते हुए देखकर मेरा दिल, मन और आत्मा बहुत खुश हैं।’ 

Arjun Kapoor Share Sister Anshula Kapoor Unseen Wedding Pictures And Write Emotional Note On Social Media
अर्जुन कपूर ने साझा की बहन अंशुला की शादी की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@arjunkapoor

अंशुला के बारे में कही खास बात 
पोस्ट में आगे अर्जुन कपूर लिखते हैं, ‘मैंने तुम्हें बड़े होते और एक ऐसी शानदार महिला बनते देखा है जो हर कदम पर हमारी मां जैसी है। कभी चिंता मत करना क्योंकि वह हमेशा तुम्हें देख रही हैं और तुम पर अपना आशीर्वाद बनाए हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Kapoor Share Sister Anshula Kapoor Unseen Wedding Pictures And Write Emotional Note On Social Media
अर्जुन कपूर ने साझा की बहन अंशुला की शादी की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@arjunkapoor

हमेशा साथ देने का वादा भी किया 
अर्जुन कपूर एक तरफ खुश हैं कि उनकी बहन अपना घर बसा रही हैं। वहीं वह हमेशा उनका साथ देने का वादा करते हैं। अर्जुन कपूर कहते हैं, ‘मैं हमेशा तुम्हारे (अंशुला) साथ हूं। हमेशा तुम्हारा सहारा बनूंगा। हमेशा यह पक्का करूंगा कि तुम्हारे चेहरे से मुस्कान कभी न जाए। ढेर सारा प्यार, तुम्हारे अर्जुन भैया।’ 

विज्ञापन
Arjun Kapoor Share Sister Anshula Kapoor Unseen Wedding Pictures And Write Emotional Note On Social Media
अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर - फोटो : इंस्टाग्राम-@anshulakapoor

कौन हैं अर्जुन कपूर के जीजा रोहन ठक्कर? 
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला के पति रोहन ठक्कर की बात करें तो वह भी फिल्मी दुनिया से नाता रखते हैं। रोहन ठक्कर ने साल 2016 में ‘नोवेलिस्ट’ नाम की शॉर्ट फिल्म के लिए राइटर के तौर पर काम किया। इसके अलावा उन्होंने ‘नेवर टू लेट(2016)’ और निंबस (2018)जैसी शॉर्ट फिल्मों के लिए भी राइटिंग का काम किया। इन दिनों रोहन ठक्कर, करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शन से जुड़े हैं। वह फ्रीलांस राइटर के तौर पर धर्माटिक एंटरटेनमेंट के लिए काम करते हैं। यह धर्मा प्रोडक्शन ही एक डिजिटल कंपनी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed