पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति के साथ प्रियंका चोपड़ा ने पेरिस फैशन वीक में दिखाया जलवा, बेटी मालती भी आईं नजर; देखें तस्वीरें

Tue, 07 Jul 2026 08:51 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 07 Jul 2026 08:51 AM IST
सार

Priyanka Chopra Photos: प्रियंका चोपड़ा हाल ही में पेरिस फैशन वीक में शामिल हुईं। यहां से उन्होंने अपने पति और बेटी के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों ने फैंस का ध्यान खींचा है।

विज्ञापन
Priyanka Chopra and Nick Jonas in paris fashion week see latest photos
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा ने पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लिया है। उन्होंने इस इवेंट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। प्रियंका ने अपने पति निक जोनस के साथ जब स्टाइलिश अंदाज में एंट्री की, तो सबकी नजरें उन्हीं पर टिकी रह गईं। इस स्टार कपल ने इवेंट में फ्रंट रो में बैठकर अपने बेहतरीन फैशन सेंस का जलवा दिखाया।
Priyanka Chopra and Nick Jonas in paris fashion week see latest photos
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
पेरिस में दिखे प्रियंका और निक
प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट शेयर की है, उसमें देखा जा सकता है कि दोनों हाथ में हाथ डाले हुए हैं। प्रियंका चोपड़ा ने ऑरेंज रंग का ड्रामेटिक लेयर्ड गाउन पहना। साथ में सन ग्लास लगाया। वहीं निक जोनस ने क्लासिक ग्रे सूट पहना। उनके जूतों ने लोगों का ध्यान खींचा है।

यह खबर भी पढ़ें: वीकएंड के बाद कैसी रही 'अल्फा' की कमाई? 'बेबी डू डाई डू' ने भी किया निराश; जानें अक्षय कुमार की फिल्म का हाल
Priyanka Chopra and Nick Jonas in paris fashion week see latest photos
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
कैमरे के सामने दिए पोज
वेन्यू पर पहुंचने पर प्रियंका और निक ने कैमरे के सामने पोज दिए। एक अच्छे पति की तरह निक ने अपनी पत्नी की कमर पर हाथ रखा और फोटो के लिए पोज दिया। फोटो सेशन के बाद, यह कपल वेन्यू के अंदर गया और वहां अपनी फ्रंट-रो सीट पर बैठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra and Nick Jonas in paris fashion week see latest photos
प्रियंका चोपड़ा, मालती - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
शेयर की बेटी की तस्वीर
प्रियंका चोपड़ा ने जो पोस्ट शेयर की है, उसमें उन्होंने लिखा 'बेहतरीन कलेक्शन के लिए शुक्रिया निक जोनस'। प्रियंका ने इवेंट में जाने से पहले की अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। इवेंट में प्रियंका अपनी बेटी मालती को भी ले गईं। उन्होंने उसकी तस्वीर भी शेयर की है।
विज्ञापन
Priyanka Chopra and Nick Jonas in paris fashion week see latest photos
प्रियंका चोपड़ा, वाराणसी - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
प्रियंका इन दिनों एसएस राजामौली और महेश बाबू के साथ अपनी फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए पेरिस में मौजूद डायरेक्टर ने बताया कि उनकी टाइम-ट्रैवल कहानी वाली फिल्म की शूटिंग के अभी भी 80 दिन बाकी हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed