{"_id":"6a4bc4c27a2070f41f0e4d31","slug":"welcome-to-the-jungle-and-cocktail-2-box-office-collection-after-weekend-2026-07-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ठंडी पड़ी ‘कॉकटेल 2’ की कमाई, वीकएंड के बाद ‘वेलकम टू द जंगल’ की भी कमाई में गिरावट; जानें सोमवार का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ठंडी पड़ी ‘कॉकटेल 2’ की कमाई, वीकएंड के बाद ‘वेलकम टू द जंगल’ की भी कमाई में गिरावट; जानें सोमवार का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Mon, 06 Jul 2026 08:38 PM IST
सार
Box Office Collection: अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को रिलीज हुई थी। वहीं शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को रिलीज हुई थी। जानिए इन फिल्मों ने आज सोमवार को कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आलिया भट्ट की हाल ही रिलीज 'अल्फा' और हुमा कुरैशी की ‘बेबी डू डाई डू’ के बीच ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘कॉकटेल 2’ भी सिनेमाघरों में लगी हुई है। जानिए इन फिल्मों ने आज सोमवार को कितनी कमाई की है।
2 of 5
वेलकम टू द जंगल
- फोटो : एक्स
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
वीकएंड पर शानदार कमाई के बाद आज ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने कल रविवार को 9.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं कल के मुकाबले आज इसकी कमाई काफी कम हुई है। आज ‘वेलकम टू द जंगल’ ने 1.62 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 116.52 करोड़ का हो गया है।
3 of 5
कॉकटेल 2
- फोटो : सोशल मीडिया
‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘कॉकटेल 2’ की कमाई अब धीरे-धीरे कम होती जा रही है। वीकएंड का भी ये फिल्म ज्यादा फायदा नहीं उठा पाई। वहीं आज इसने महज 24 लाख का कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 92.79 करोड़ हो गया है। फिल्म के लिए अब 100 करोड़ का आंकड़ा पार करना मुश्किल नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वेलकम टू द जंगल
- फोटो : एक्स
मल्टीस्टारर फिल्म है ‘वेलकम टू द जंगल’
‘वेलकम टू द जंगल’ एक मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म है। अहमद खान निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल के अलावा कई चर्चित एक्टर्स भी नजर आए हैं।
‘कॉकटेल 2’ के बारे में
फिल्म ‘कॉकटेल 2’ रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इसकी कहानी कुणाल (शाहिद कपूर), दीया (रश्मिका मंदाना) और एली (कृति सेनन) के आस-पास घूमती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।