फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Akshara singh ready to collab with Haryanvi singer lyricist Aarya Masoom Sharma shares Photos

हरियाणवी सिंगर-कंपोजर मासूम शर्मा के साथ काम करेंगी भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह; शेयर कीं तस्वीरें

Sat, 11 Jul 2026 06:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 11 Jul 2026 06:23 PM IST
सार

Akshara Singh Photos: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह जल्द ही हरियाणवी कंपोजर और सिंगर मासूम शर्मा के साथ काम करेंगी। इसकी जानकारी खुद भोजपुरी क्वीन ने साझा की है।

विज्ञापन
Akshara singh ready to collab with Haryanvi singer lyricist Aarya Masoom Sharma shares Photos
अक्षरा सिंह-आर्य मासूम शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम-@singhakshara

विस्तार

अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन हैं। अभिनय से लेकर सिंगिंग तक, हर क्षेत्र में उनका सिक्का चलता है। अक्षरा अब भोजपुरी सिनेमा से निकलकर दूसरी इंडस्ट्रीज में भी अपनी पहचान बना रही हैं। फिल्म  'वेलकम टू द जंगल' के 'घिस घिस घिस' गाने में वे अक्षय कुमार के साथ नजर आईं। उन्हें श्रद्धा कपूर की 'ईठा' में भी देखा जाएगा। इसके अलावा अब वे हरियाणवी सिंगर के साथ कोलैब करेंगी।

विज्ञापन

Akshara singh ready to collab with Haryanvi singer lyricist Aarya Masoom Sharma shares Photos
अक्षरा सिंह-आर्य मासूम शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम-@singhakshara

आर्य मासूम शर्मा के साथ अक्षरा की तस्वीरें
भोजपुरी अभिनेत्री ने आज शनिवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने आर्य मासूम शर्मा के साथ अपनी कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीरों में दोनों हंसते-मुस्कुराते पोज दे रहे हैं। दोनों के बीच शानदार केमिस्ट्री देखी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Akshara singh ready to collab with Haryanvi singer lyricist Aarya Masoom Sharma shares Photos
अक्षरा सिंह-आर्य मासूम शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम-@singhakshara

फैंस से पूछा- 'तैयार हो'?
पोस्ट के साथ अक्षरा सिंह ने कैप्शन लिखा है, 'दो अलग मिट्टी का स्वैग, एक ही वाइब। तैयार हो इस कोलैब के लिए'? अक्षरा सिंह व्हाइट कलर के सूट में नजर आ रही हैं, जिस पर पिंक और ब्लू फ्लॉवर प्रिंट है। वहीं, मासूम शर्मा को डैनिम जींस और टी-शर्ट में देखा जा सकता है।

विज्ञापन

Akshara singh ready to collab with Haryanvi singer lyricist Aarya Masoom Sharma shares Photos
अक्षरा सिंह-आर्य मासूम शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम-@singhakshara

यूजर बोले- 'कुछ बवाल आएगा'
अक्षरा सिंह के इस पोस्ट पर नेटिजंस उत्साह जाहिर कर रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं- 'अरे वाह, दो फेवरेट सिंगर्स।' वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'हम बहुत उत्साहित हैं और शुभकामनाएं भेज रहे हैं।' एक यूजर ने लिखा है, 'जरूर कुछ बवाल आने वाला है। हरियाणवी के साथ अपना भोजपुरी स्वैग देखने को मिलेगा'। बता दें कि आर्य मासूम शर्मा जिन्हें मासूम शर्मा के नाम से जाना जाता है, वे हरियाणा के मशहूर गायक, गीतकार और संगीतकार हैं।

'ईठा' में नजर आएंगी अक्षरा सिंह 
'वेलकम टू द जंगल' के बाद अब अक्षरा सिंह को श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ में भी देखा जाएगा। हालांकि, अक्षरा ने 'ईठा' में अपने रोल के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। मगर, फिल्म का हिस्सा बनने पर वे बेहद उत्साहित हैं। बता दें कि लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित 'ईठा' 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा रणदीप हुड्डा और जीशान अय्यूब भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed