फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Swara Bhasker Faces Protests In Agra Over Padmavat one lakh 51 thousand rupees Reward For Cutting Her Tongue

पद्मावत विवाद: दीपिका की फिल्म पर बयान देकर फंसीं स्वरा? शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन, जुबान काटने पर इनाम का एलान

Thu, 03 Sep 2026 09:13 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 03 Sep 2026 09:13 AM IST
सार

Swara Bhaskar: फिल्म 'पद्मावत' पर अपना बयान देकर स्वरा भास्कर विवादों में आ गई हैं। उन्होंने इस मामले पर सफाई दी है, इसके बावजूद उनके खिलाफ आगरा में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।
 

विज्ञापन
Swara Bhasker Faces Protests In Agra Over Padmavat one lakh 51 thousand rupees Reward For Cutting Her Tongue
स्वरा भास्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में जौहर के चित्रण पर सवाल उठाए। उनके बयान की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई। इसके बाद उन्होंने इस मामले पर सफाई दी। हालांकि अब आगरा में अभिनेत्री के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गए। एक समूह ने उनके पोस्टर जलाए और उन्हें पैरों तले रौंदा।
विज्ञापन


किस संगठन ने किया विरोध प्रदर्शन?
मंगलवार को 'योगी यूथ ब्रिगेड' के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर ने विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व किया। उन्होंने रानी पद्मावती और जौहर करने वाली अन्य राजपूत महिलाओं के साहस और बलिदान पर सवाल उठाने के लिए भास्कर की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि अभिनेत्री को उस दौर की ऐतिहासिक परिस्थितियों की समझ नहीं है।
विज्ञापन

Swara Bhasker Faces Protests In Agra Over Padmavat one lakh 51 thousand rupees Reward For Cutting Her Tongue
स्वरा भास्कर, पद्मावत - फोटो : सोशल मीडिया
संगठन ने कितना रखा इनाम?
विरोध-प्रदर्शन के दौरान, तोमर ने स्वरा भास्कर की जीभ काटने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए 1.51 लाख रुपये के इनाम की घोषणा भी की। इसके अलावा, उन्होंने अभिनेत्री के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया।

कब शुरू हुआ विवाद?
यह विवाद तब शुरू हुआ जब भास्कर ने 31 अगस्त को दिल्ली के एक कार्यक्रम फिल्म 'पद्मावत' के जौहर सीन के बारे में बात की। उन्होंने तर्क दिया कि जौहर को सम्मान के काम के तौर पर दिखाने से दुष्कर्म पीड़िताओं के बीच गलत संदेश जा सकता है। उन्होंने सवाल किया कि क्या महिलाओं की पवित्रता को उनकी जान से ज्यादा कीमती माना जाना चाहिए।

Swara Bhasker Faces Protests In Agra Over Padmavat one lakh 51 thousand rupees Reward For Cutting Her Tongue
पद्मावत में शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्वरा भास्कर ने सफाई में क्या कहा?
बाद में स्वरा भास्कर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके साफ किया कि उन्होंने रानी पद्मावती या दूसरी महिलाओं को कायर नहीं कहा था। उन्होंने कहा कि उनकी चिंता इस बात को लेकर थी कि आधुनिक फिल्में किन चीजों को महिमामंडित करती हैं और इस बात पर जोर दिया कि दुष्कर्म पीड़िता को कभी ऐसा महसूस नहीं होना चाहिए कि बच जाने की वजह से वे कम साहसी हैं।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इस विवाद के कारण सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर और शिवसेना (UBT) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी के बीच 'पसंद' और 'जौहर के महिमामंडन' के मुद्दे पर बहस भी हुई।
विज्ञापन

Swara Bhasker Faces Protests In Agra Over Padmavat one lakh 51 thousand rupees Reward For Cutting Her Tongue
स्वरा भास्कर - फोटो : इंस्टाग्राम @reallyswara
फिल्म के लेखक ने सफाई में क्या कहा?
इस मामले पर फिल्म 'पद्मावत' के लेखक प्रकाश कपाड़िया ने भी अपनी बात रखी। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कपाड़िया ने कहा, 'हमने अपनी रिसर्च और इतिहास की किताबों में लिखी बातों के आधार पर यह फिल्म बनाई है। हर व्यक्ति फिल्म को अलग तरह से समझता है। हमने जो दिखाया, जिसमें जौहर का सीन भी शामिल है, वह उस समय की सच्चाई थी। इसे अब बदला नहीं जा सकता। हालात 'करो या मरो' वाले थे।'

कितना हुआ 'पद्मावत' का कलेक्शन?
  • रिलीज से पहले ही फिल्म 'पद्मावत' विवादों में घिर गई थी। 
  • कुछ जगहों पर कथित ऐतिहासिक छेड़छाड़ को लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए।
  • फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की गई। 
  • विरोध प्रदर्शनों के बाद फिल्म का नाम 'पद्मावती' से बदलकर 'पद्मावत' कर दिया गया। 
  • इसके बावजूद यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 
  • सैकनिल्क के अनुसार, इसने दुनिया भर में 585 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed