फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   anil kapoor shared heartfelt note on film nayak celebrating 25 years of release

‘नायक’ के 25 साल: अनिल कपूर ने बताया क्यों दिल के करीब है शिवाजी राव का किरदार? शेयर किया भावुक पोस्ट

Mon, 07 Sep 2026 03:38 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 07 Sep 2026 03:38 PM IST
सार

Anil Kapoor on 25 years of Nayak: फिल्म ‘नायक’ की रिलीज ने आज 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर अभिनेता अनिल कपूर ने फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर खास नोट साझा किया।

विज्ञापन
anil kapoor shared heartfelt note on film nayak celebrating 25 years of release
फिल्म नायक का एक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता अनिल कपूर की हिट फिल्म ‘नायक’ को आज 25 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर फिल्म में अनिल कपूर ने सोशल मीडिया के माध्यम से फिल्म को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। जानें क्या थी अनिल की पोस्ट

विज्ञापन
 

सोशल मीडिया पर क्या लिखा अनिल ने? 

एक्टर अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर 2001 में रिलीज हुआ अपनी फिल्म को लेकर पोस्ट किया उन्होंने लिखा, ‘शिवाजी राव का किरदार चुनने के पीछे सिर्फ एक आम आदमी के मुख्यमंत्री बनने की कहानी वजह नहीं थी। मुझे इस किरदार की सबसे ज्यादा यह बात आकर्षित करती थी कि मुख्यमंत्री बनने के बाद शिवाजी ने अपनी ताकत का इस्तेमाल किस तरह किया। ऐसे मकसद वाले किरदार को पर्दे पर निभाना मेरे लिए सम्मान की बात थी और शायद यही वजह है कि 25 साल बाद भी 'नायक' लोगों के बीच अपनी जगह बनाए हुए है।'

विज्ञापन

anil kapoor shared heartfelt note on film nayak celebrating 25 years of release
फिल्म नायक - फोटो : इंस्टाग्राम@anilskapoor

फिल्म को लेकर क्या कहा?

आगे अपनी पोस्ट में अनिल कपूर ने लिखा, ‘अपने देश से प्यार और लोगों के लिए कुछ बेहतर करने की इच्छा कभी पुरानी नहीं हो सकती। मुझे हमेशा गर्व रहेगा कि मैं ऐसी कहानी का हिस्सा रहा हूं, जो लोगों को व्यवस्था बदलने और बेहतर समाज की उम्मीद देती है।’

anil kapoor shared heartfelt note on film nayak celebrating 25 years of release
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

क्या थी फिल्म की कहानी?

फिल्म 'नायक: द रियल हीरो' में फिल्म में अनिल कपूर ने टीवी रिपोर्टर शिवाजी राव का किरदार निभाया था। जो कि एक मीडिया कर्मी है। उसे एक इंटरव्यू के दौरान शिवाजी राव राज्य के मुख्यमंत्री बलराज चौहान से भ्रष्टाचार को लेकर सवाल करता है। उसकी इस बात पर बलराज को गुस्सा आ जाता है। वह शिवाजी को चुनौती देते हैं कि वह एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बनकर दिखाये। वह इस पर राजी हो जाता है। इसके बाद एक आम आदमी के प्रशासन चलाने का दौर शुरू होता है। अपने सफर में शिवाजी अपनी जिम्मेदारी के प्रति काफी ईमानदार दिखाया गया है।

विज्ञापन

anil kapoor shared heartfelt note on film nayak celebrating 25 years of release
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘नायक’ के बारे में 

फिल्म ‘नायक’ 7 सितंबर 2001 को रिलीज हुई थी। फिल्म में रानी मुखर्जी, दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी, परेश रावल, जॉनी लीवर और सौरभ शुक्ला भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। 'नायक' तमिल फिल्म 'मुधलवन' का हिंदी रीमेक थी, जिसे भी एस. शंकर ने ही बनाया था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed