फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   sanjay mishra as sai baba in palash muchhal directed film tera sai poster and release date out

पोस्टर रिलीज: कब रिलीज होगी पलाश मुच्छाल की फिल्म ‘तेरा साईं’ ? साईं बाबा के किरदार में नजर आया यह अभिनेता

Mon, 07 Sep 2026 02:18 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 07 Sep 2026 02:18 PM IST
सार

 Film Tera Sai Poster And Release Date Out:  फिल्म ‘तेरा साईं’ की पहली झलक मेकर्स ने दिखा दी है। फिल्म के पोस्टर समेत रिलीज डेट की घोषणा टीम ने साईं बाबा के पवित्र धाम शिर्डी से की है। जानें कब रिलीज होगी फिल्म?

विज्ञापन
sanjay mishra as sai baba in palash muchhal directed film tera sai poster and release date out
फिल्म 'तेरा साईं' - फोटो : X

विस्तार

फिल्म ‘तेरा साईं’ का पोस्टर और रिलीज डेट मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। फिल्म साईं बाबा के जीवन, उनके उपदेशों और मानवता के संदेश पर आधारित है। फिल्म की रिलीज डेट और पोस्टर की घोषणा शिर्डी में की गई। जानें क्या है खास?

विज्ञापन

कौन होगा फिल्म की कास्ट में? 

फिल्म ‘तेरा साईं’ की कास्ट में कई बहुचर्चित अभिनेता और अभिनेत्रियां शामिल हैं। फिल्म में साईं बाबा का मुख्य किरदार संजय मिश्रा निभा रहे हैं। एक्टर के लिए यह पहला मौका है जब वह इस तरह का कोई धार्मिक किरदार निभा रहे हैं। वहीं फिल्म ने अविका गौर भी खास किरदार में नजर आ सकतीं है। इसके फिल्म में सयाजी शिंदे, मनोज जोशी, ओमकार दास माणिकपुरी और रोहन मेहरा अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

विज्ञापन

sanjay mishra as sai baba in palash muchhal directed film tera sai poster and release date out
पलाश मुच्छल - फोटो : इंस्टाग्राम @palash_muchhal

कौन हैं फिल्म के निर्माता- निर्देशक? 
फिल्म का निर्देशन पलाश मुच्छल ने किया है। वह सिंगर पलक मुच्छल के भाई हैं। वहीं फिल्म का निर्माण शैलेश एस. सांघवी के लिए एस थ्री फिल्म के बैनर तले हुआ है। खास बात यह भी है कि फिल्म के ड्रिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी सिनेपोलिस इंडिया की है। हाल ही में रिलीज हुई बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’ के वितरण भी इसी  कंपनी के जरिए हुआ था।

sanjay mishra as sai baba in palash muchhal directed film tera sai poster and release date out
अविका गौर - फोटो : इंस्टाग्राम

कब होगी रिलीज? 

साईं बाबा पर आधारित यह फिल्म ‘तेरा साईं’ 5 फरवरी 2026 को रिलीज की जाएगी। फिल्म को हिंदी के साथ-साथ मराठी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में 5 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब टीम के प्रोडक्शन पर काम चल रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Palash R Muchhal (@palash_muchhal)


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed