फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Abhijeet Dipke Takes A Dig At Diljit Dosanjh Citing Kaka As An Example Saying Hes Also An Artist

अभिजीत दीपके ने दिलजीत दोसांझ पर कसा तंज, काका का उदाहरण देकर कहा- ‘ये भी तो आर्टिस्ट हैं’; वीडियो हुआ वायरल

Sun, 12 Jul 2026 03:04 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 12 Jul 2026 03:04 PM IST
सार

Abhijeet Dipke: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरेच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर सिंगर दिलजीत दोसांझ के एक बयान पर अब नया विवाद खड़ा हो गया है। जानें क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Abhijeet Dipke Takes A Dig At Diljit Dosanjh Citing Kaka As An Example Saying Hes Also An Artist
काका, अभिजीत दीपके और दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने सिंगर काका के सामने दिलजीत दोसांझ पर तंज कसा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जानिए कैसे शुरू हुआ ये पूरा विवाद। 

विज्ञापन

अभिजीत ने दिलजीत पर साधा निशाना
दरअसल, सिंगर काका अपने को-स्टार सिद्धार्थ भारद्वाज के साथ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को सपोर्ट करने पहुंचे थे। इस दौरान अभिजीत दीपके ने भीड़ को संबोधित करते हुए दिलजीत के बयान पर कटाक्ष किया। काका की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, ‘ये भी एक आर्टिस्ट हैं, ब्रदर।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kritika Mishra (@vloggen3739)

क्या बोले थे दिलजीत दोसांझ?
कुछ समय पहले एक लाइव सेशन के दौरान दिलजीत से पूछा गया था कि क्या वह जंतर-मंतर जाकर इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। इस पर उन्होंने कहा था, ‘मुझे इन सब से दूर ही रखो… मैं एक आर्टिस्ट हूं, कोई नेता नहीं हूं। मुझे नहीं पता आप मुझे क्या समझते हैं।’

उन्होंने आगे कहा था कि दुनिया में सब कुछ सही नहीं हो सकता और जो लोग प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें भी बधाई और जिनके लिए प्रदर्शन हो रहा है, उन्हें भी बधाई, क्योंकि उन्हें इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

Abhijeet Dipke Takes A Dig At Diljit Dosanjh Citing Kaka As An Example Saying Hes Also An Artist
दिलजीत दोसांझ - फोटो : फेसबुक@Diljit Dosanjh

पहले भी सामाजिक मुद्दों पर उठाते आए हैं आवाज
हालांकि, दिलजीत पहले भी सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखते रहे हैं। साल 2020 में उन्होंने किसान आंदोलन का समर्थन किया था। वहीं, इस साल मई में जब उनसे राजनीति में आने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने साफ कहा कि उनका काम लोगों को एंटरटेन करना है और वह अपने काम में खुश हैं।

Abhijeet Dipke Takes A Dig At Diljit Dosanjh Citing Kaka As An Example Saying Hes Also An Artist
जंतर मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

क्यों हो रहा है CJP का प्रदर्शन?
कॉकरेच जनता पार्टी (CJP) देश के शिक्षा सिस्टम में गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। खासतौर पर एग्जाम पेपर लीक और भर्ती से जुड़े विवादों को लेकर यह विरोध जारी है।

ये भी पढ़ें- ‘मैं 13 साल का था’, 8वीं कक्षा में हुआ था राम कपूर के साथ शोषण; ‘लॉकअप 2’ में शेयर किया हैरान करने वाला किस्सा

प्रदर्शन कर रहे लोग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। साथ ही, पारदर्शी जांच, एग्जाम सिस्टम में सुधार और छात्रों के लिए निष्पक्ष मौके सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed