फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘मेरी कुछ पसंदीदा बातें…’ प्रियंका चोपड़ा ने साझा की लंदन ट्रिप की तस्वीरें; निक के अंदाज ने जीता फैंस का दिल

Sun, 12 Jul 2026 09:54 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 12 Jul 2026 09:54 PM IST
सार

Priyanka Chopra Shares Photos From London Trip: बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा लंदन ट्रिप पर थीं। इस ट्रिप में कई याद पल उन्होंने जिएं। इन्हीं पलों को तस्वीरों के जरिए फैंस के साथ प्रियंका चोपड़ा ने साझा किया है।

विज्ञापन
Priyanka Chopra shares photos from her London trip And Nick Jonas Wins Fans Hearts
प्रियंका चोपड़ा की लंदन वेकेशन की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra

प्रियंका चोपड़ा ने रविवार देर रात अपने इंस्टाग्राम पेज पर लंदन ट्रिप की कई तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी की फोटो भी शेयर की हैं। साथ ही एक प्यारा सा कैप्शन भी अपनी पोस्ट में लिखा है। देखें, प्रियंका चोपड़ा की साझा की गई तस्वीरों की झलक- 


 
Priyanka Chopra shares photos from her London trip And Nick Jonas Wins Fans Hearts
लारा दत्ता के साथ प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra

प्रियंका ने लंदन ट्रिप के यादों पलों के बारे में बताया 
इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा का अलग-अलग अंदाज नजर आ रहा है। साथ ही उन्होंने कुछ यादगार पलों का जिक्र भी अपनी पोस्ट के कैप्शन में किया है। वह लिखती हैं, ‘लंदन में मैंने कुछ दिन गुजारे, इन दिनों की मेरी कुछ पसंदीदा बातें हैं, परिवार के साथ समय बिताना, सेंटर कोर्ट पर विंबलडन देखना।
आगे अपनी पोस्ट में वह लिखती हैं, ‘रॉयल बॉक्स में शानदार मेहमाननवाजी यादगार रही। इस ट्रिप में उनकी मुलाकात अपनी पुरानी दोस्त और एक्ट्रेस लारा दत्ता से भी हुई। दोनों साथ में फोटो क्लिक करवाई और आइसक्रीम का आनंद लिया। 


 
Priyanka Chopra shares photos from her London trip And Nick Jonas Wins Fans Hearts
प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
निक के अंदाज पर फिदा हुए फैंस
प्रियंका चाेपड़ा ने निक जोनस और बेटी मालती के साथ भी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि निक जोनस अपनी बेटी मालती का पूरा ख्याल रख रहे हैं, वह पिता होने की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra shares photos from her London trip And Nick Jonas Wins Fans Hearts
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
प्रियंका ने लंदन में विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के मैच भी देखे थे। विंबलडन गैलेरी में उनकी तस्वीर भी लगी है, जिसे एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ साझा किया है। इस इवेंट से उनका लुक भी बीते दिनों काफी वायरल हुआ था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed