फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Shiva Rajkumar birthday Rishab Shetty Hemanth M Rao more Kannada celebs pen heartfelt wishes

Shiva Rajkumar: 64 के हुए कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार, ऋषभ शेट्टी से लेकर हेमंत समेत इन सेलेब्स ने दी बधाई

Sun, 12 Jul 2026 07:29 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 12 Jul 2026 07:29 PM IST
सार

Shiva Rajkumar Birthday Wish: कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार आज अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें कई कलाकारों ने जन्मदिन की बधाई दी है। आइए डालते हैं एक नजर।

विज्ञापन
Shiva Rajkumar birthday Rishab Shetty Hemanth M Rao more Kannada celebs pen heartfelt wishes
शिव राजकुमार, ऋषभ शेट्टी, हेमंत एम राव, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार आज 64 साल के हो गए हैं। 12 जुलाई 1962 को जन्मे अभिनेता को कन्नड़ इंडस्ट्री में योगदान के लिए जाना जाता है। इस मौके पर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स ने एक्टर को जन्मदिन की दिल से बधाई दी है। उन्हें बधाई देने वालों में ऋषभ शेट्टी, धनंजय और कई दूसरे कलाकार शामिल हैं।
विज्ञापन

ऋषभ शेट्टी
'कांतारा' के डायरेक्टर और एक्टर ऋषभ शेट्टी ने अपने एक्स हैंडल पर सुपरस्टार को जन्मदिन की बधाई दी। शिव राजकुमार को 'करुनादा चक्रवर्ती' बताते हुए ऋषभ शेट्टी ने लिखा 'हमारे प्यारे करुनादा चक्रवर्ती शिव राजकुमार अन्ना को जन्मदिन की बधाई।'



धनंजय
'टगरु' फेम एक्टर धनंजय ने शिव राजकुमार को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक खूबसूरत पोस्टर शेयर किया। धनंजय ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा 'जन्मदिन मुबारक हो शिवन्ना।'



हेमंत एम राव
निर्देशक हेमंत एम राव ने एक्टर को जन्मदिन की दिल से बधाई दी। उन्होंने लिखा 'आपकी मौजूदगी में रहना और आपको अपना जादू करते देखना मेरे काम के सबसे अच्छे हिस्सों में से एक रहा है। निम्मा शिवन्ना, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। आपसे प्यार है।'



जानी मास्टर
कोरियोग्राफर जानी मास्टर ने शिव राजकुमार के साथ अपने काम को याद किया और जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा 'सबसे अच्छे और सबसे विनम्र लोगों में से एक, जिनके साथ मुझे काम करने का सौभाग्य मिला है। शिवन्ना गारू, आपके साथ दो फिल्मों में काम करना सचमुच एक आशीर्वाद रहा है। आपके साथ बिताया हर पल विनम्रता, शालीनता और समर्पण का सबक है। आपसे मिलना और आपका आशीर्वाद लेना ऐसी चीज है, जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा। निम्मा शिवन्ना गारू को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई! भगवान आपको अच्छी सेहत, खुशी और कई ब्लॉकबस्टर सफलताएं दें। हमेशा प्यार और सम्मान।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Shiva Rajkumar birthday Rishab Shetty Hemanth M Rao more Kannada celebs pen heartfelt wishes
शिव राजकुमार - फोटो : एक्स
शिव राजकुमार का काम
शिव राजकुमार कन्नड़ इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। उन्हें 'ओम', 'जानुमादा जोड़ी', 'नम्मूरा मंदारा हूव', 'सिम्हादा मारी', 'एके 47', 'जोगी', 'भजरंगी', 'मुफ्ती', 'शिवलिंगा' और 'टगरु' और अन्य जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है।
शिव राजकुमार को आखिरी बार फिल्म 'जेलर 2' में एक कैमियो भूमिका में देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed