फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alpha: ‘अल्फा’ की कमाई में उतार-चढ़ाव, दसवें दिन क्या रहा हाल? जानें ‘वेलकम टू द जंगल’ का कलेक्शन

Sun, 12 Jul 2026 08:54 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 12 Jul 2026 08:54 PM IST
सार

Box Office Collection: आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ और अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ अब भी सिनेमाघरों में मौजूद है। जानिए, रविवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की है। 
 

विज्ञापन
Alia Bhatt Movie Alpha Day 10 And Welcome To The Jungle Starring Akshay Kumar Sunday Box Office Collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को बॉक्स ऑफिस पर 17 दिन हो चुके हैं। वहीं आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ भी दस दिन से थिएटर में मौजूद है। नई फिल्मों के आगे इन फिल्मों का कलेक्शन रविवार के दिन कितना रहा? क्या इनकी कमाई में इजाफा हो सका। पढ़िए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट। 

Alia Bhatt Movie Alpha Day 10 And Welcome To The Jungle Starring Akshay Kumar Sunday Box Office Collection
अल्फा मूवी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘अल्फा’ ने दसवें दिन कितना कमाया? 

सैकनिल्क के मुताबिक शिव रवैल निर्देशित फिल्म ‘अल्फा’ ने दसवें दिन 2 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं शनिवार को यानी नौवें दिन इसने 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म की कुल कमाई अब तक 53.35 करोड़ रुपये है। 
फिल्म के कलेक्शन में काफी उतार-चढ़ाव बीते दिनों देखे गए। इस फिल्म में आलिया के अलावा शरवरी वाघ और बॉबी देओल जैसे एक्टर्स भी नजर आए। 

Alia Bhatt Movie Alpha Day 10 And Welcome To The Jungle Starring Akshay Kumar Sunday Box Office Collection
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

‘वेलकम टू द जंगल’ 17वें दिन भी दिखा रही दमखम 
अहमद खान निर्देशित फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने भी रिलीज के 17वें दिन यानी रविवार को 1.73 करोड रुपये कमाए हैं। जबकि शनिवार को इसने 1.60 करोड़ रुपये कमाए थे। रविवार को इस फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ है। 
फिल्म ने अब तक 129.38 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन भी कर लिया है। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल के अलावा कई चर्चित एक्टर्स भी नजर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt Movie Alpha Day 10 And Welcome To The Jungle Starring Akshay Kumar Sunday Box Office Collection
फिल्म 'धमाल 4' - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn

दोनों फिल्में ‘धमाल 4’ का नहीं कर सकीं मुकाबला 
सैकनिल्क के मुताबिक ‘धमाल 4’ ने तीसरे दिन 19.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह इसका शुरुआती कलेक्शन है। फिल्म की कुल कमाई भी अब तक 56.45 करोड़ रुपये हो चुकी है। ऐसे में देखा जाए तो ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘अल्फा’ अजय देवगन की फिलम ‘धमाल 4’ की कमाई की बराबरी नहीं कर पाई है। रविवार को बॉक्स ऑफिस पर ‘धमाल 4’ का ही जादू चल पाया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed