{"_id":"6a5285909c0ad1e9150ec94d","slug":"s-janki-came-in-limelight-for-her-song-kiliye-kiliye-song-from-lokah-chapter-1-2026-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"S. Janki: पिछले साल चर्चा में क्यों आईं थीं एस. जानकी? 'लोका- चैप्टर 1' और कल्याणी प्रियदर्शन से है ये कनेक्शन","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
S. Janki: पिछले साल चर्चा में क्यों आईं थीं एस. जानकी? 'लोका- चैप्टर 1' और कल्याणी प्रियदर्शन से है ये कनेक्शन
Sat, 11 Jul 2026 11:34 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:34 PM IST
सार
S. Janki Death: दिग्गज गायिका एस. जानकी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से उनके फैंस सदमे में हैं। इस बीच हम आपको बताने वाले हैं कि पिछले साल वह अचानक चर्चा में क्यों आ गई थीं।
विज्ञापन
लोका- चैप्टर 1, एस. जानकी
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिग्गज गायिका एस. जानकी का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें दक्षिण भारत की नाइटिंगेल के नाम से जाना जाता था। उन्हें प्रशंसक प्यार से जानकी अम्मा भी कहते थे। एस. जानकी ने अपने संगीत करियर की शुरुआत 20 वर्ष की उम्र से कर दी थी। एस. जानकी पिछले साल अचानक चर्चा में आ गई थीं। आइए जानते हैं ऐसा क्यों हुआ था?
विज्ञापन
लोका चैप्टर 1’
- फोटो : x
पहली बार कब आया 'किलिए किलिए'?
आपको बता दें कि गायिका एस. जानकी अपने गाने 'किलिये किलिये' को लेकर चर्चा में आ गईं थीं। यह गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। दरअसल, यह गाना मलयालम भाषा का है। यह गाना मलयालम फिल्म 'आ रात्रि' (1983) का है। दिग्गज संगीतकार इलैयाराजा ने इसे संगीत दिया था। इस गाने को एस. जानकी ने ही गाया था।

S. Janki: रजनीकांत समेत साउथ के ये सेलेब्स हुए गमगीन, दी एस. जानकी को श्रद्धांजलि; कमल हासन ने कहा 'मां'
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म 'लोका'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
'लोका- चैप्टर 1' दोबारा लिया गया गाना
पिछले साल कल्याणी प्रियदर्शन की फिल्म 'लोका- चैप्टर 1' रिलीज हुई। डीजे शेखर ने इस गाने का रीमिक्स बनाया। इस फिल्म में यह गाना दोबारा लिया गया। इसके बाद यह गाना खूब पसंद किया। इसी से गायिका चर्चा में आ गईं। इस गाने की पहली लाइन इस तरह है 'किलिये किलिये मणि मणि मेघथौप्पिल'।

दिग्गज गायिका एस. जानकी का निधन
- फोटो : सोशल मीडिया
20 भाषाओं में गाए गाने
अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जानी जाने वाली गायिका एस. जानकी ने कई भाषाओं में 48,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए। उन्होंने कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम, हिंदी, ओडिया, तुलु, उर्दू, पंजाबी और बंगाली में गाने गाए। उनका करियर 6 दशकों का रहा। उन्होंने फिल्मों, एल्बमों, टेलीविजन और रेडियो के लिए गाने गाए।