फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jaan Kumar Sanu Hospitalised In Mumbai After Testing Positive For COVID 19 Shares Health Update

सिंगर जान कुमार सानू अस्पताल में हुए भर्ती, वीडियो शेयर कर दी जानकारी; जानें कैसी है तबीयत

Sun, 12 Jul 2026 11:39 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 12 Jul 2026 11:39 PM IST
सार

Jaan Kumar Sanu: बेहतरीन सिंगर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू कोविड-19 की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उनके फैंस ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है।

विज्ञापन
Jaan Kumar Sanu Hospitalised In Mumbai After Testing Positive For COVID 19 Shares Health Update
जान कुमार सानू - फोटो : इंस्टाग्राम@ jaan.kumar.sanu

विस्तार

सिंगर और 'बिग बॉस' के पूर्व कंटेस्टेंट जान कुमार सानू कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने यह जानकारी खुद दी है। रविवार को सिंगर ने अस्पताल से एक वीडियो शेयर किया। अपने खास अंदाज में उन्होंने फैंस को अपनी बीमारी के बारे में बताया।
विज्ञापन

जान की पोस्ट में क्या है?
सोशल मीडिया पर क्लिप शेयर करते हुए जान ने लिखा 'चीन से आया मेरा दोस्त, कोविड को सलाम करो।' उन्होंने अस्पताल में रहने के बारे में मजाक करते हुए कहा 'फिट चेक। मेरे पसंदीदा डिजाइनर, कोकिलाबेन के कपड़े पहने हैं। किसलिए भर्ती हुआ, वुहान से आए कोविड के लिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Jaan Kumar Sanu Hospitalised In Mumbai After Testing Positive For COVID 19 Shares Health Update
जान कुमार सानू - फोटो : फेसबुक
फैंस ने की ठीक होने की कामना
उनकी पोस्ट पर फैंस और इंडस्ट्री के दोस्तों ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की। टेलीविजन एंकर चारुल मलिक ने लिखा 'जल्द ठीक हो जाओ दोस्त। अपना ख्याल रखना।'
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू ने अपनी सेहत के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश में सामने आए कोविड के मामले
जान कुमार सानू के कोविड पॉजिटिव होने की खबर ऐसे समय आई है, जब आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोविड-19 के नए मामले सामने आए हैं। 
स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, हाल के हफ्तों में वाईएसआर कडप्पा जिले में आठ एक्टिव मामले पाए गए हैं, जबकि वायरस से संक्रमित दो मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने आंध्र प्रदेश में कोविड-19 की तैयारियों को लेकर अलर्ट जारी किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Jjaan Rita Sanu (@jaan.kumar.sanu)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed