दीपिका पादुकोण से रिलेशन वाली टिप्पणी पर फजीहत हुई तो मुजम्मिल इब्राहिम ने दी सफाई; क्या बोले एक्स बॉयफ्रेंड?
Muzammil Ibrahim On Statement Controversy: अभिनेता और मॉडल मुजम्मिल इब्राहिम ने दीपिका पादुकोण के साथ डेटिंग का दावा करते हुए टिप्पणी की थी, जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया। फजीहत होने पर एक्टर ने इस पर सफाई पेश की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्टर मुजम्मिल इब्राहिम सुर्खियों में हैं। दरअसल, उनका एक पुराना बयान फिर सुर्खियों में हैं, जिसमें उन्होंने चर्चित बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ डेटिंग को लेकर टिप्पणी की थी। मुजम्मिल ने दावा किया था कि वे और दीपिका पादुकोण रिलेशनशिप में थे। करीब दो साल दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया। इतना ही नहीं, मुजम्मिल ने यह तक कहा कि दीपिका ने प्रपोज किया था। बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। रिश्ता भी दीपिका की तरफ से नहीं, बल्कि उनकी तरफ से खत्म किया गया था। इसके बाद मुजम्मिल को ट्रोल किया जाने लगा। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे लेकर चुप्पी तोड़ी है।
दीपिका पादुकोण पर मुजम्मिल ने क्या कहा था?
दीपिका को डेट करने की मुजम्मिल इब्राहिम की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। नेटिजंस आलोचना कर रहे हैं कि पब्लिसिटी के लिए मुजम्मिल ने इतनी बड़ी अदाकारा के साथ नाम जोड़ा है। इन आरोपों और ट्रोलिंग के बाद मुजम्मिल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा है कि उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया गया है।
मुजम्मिल ने सफाई में क्या लिखा है?
मुजम्मिल इब्राहिम ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में एक पोस्ट साझा किया है। मुजम्मिल ने लिखा है, 'जिस इंटरव्यू पर चर्चा हो रही है, वह एक साल से भी पहले रिकॉर्ड किया गया था। अभी जो शेयर किया जा रहा है, वह एक बहुत लंबी बातचीत के कुछ पल हैं। जिस झिझक, संदर्भ और जिस सम्मान के साथ कुछ टॉपिक पर बात की गई थी, वह अक्सर एडिटिंग की प्रक्रिया में, मूल बात कहीं खो जाती है। उस पर भी जब कुछ हिस्सों को अलग से देखा जाता है, ऐसा होा है'।
बोले- 'हमेशा सम्मान के साथ बात रखने के पक्ष में हूं'
मुजम्मिल ने आगे लिखा है, 'मैंने हमेशा अपने अतीत के लोगों के बारे में सम्मान के साथ बात करने की कोशिश की है और यह बात हमेशा वैसी ही रहेगी। कई और लोगों की तरह, मैंने भी अपने काम और अपनी जिंदगी को बनाने में कई साल खर्च किए हैं। मुझे उम्मीद है कि बातचीत वहीं रहेगी। मैं ईमानदारी से अपनी बात रखने के पक्ष में हूं। मैं ऐसा सम्मान के साथ करने के पक्ष में हूं'।