'नीता का किरदार आज भी दिल के बहुत करीब है'; फिल्म 'अक्स' के 25 साल पूरे होने पर रवीना टंडन ने साझा किया पोस्ट
25 years of Movie AKS: फिल्म 'अक्स' की रिलीज को आज 25 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म में रवीना टंडन ने नीता की भूमिका अदा की थी। उनका कहना है कि यह किरदार आज भी उनके दिल के सबसे करीब है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज से 25 साल पहले फिल्म 'अक्स' रिलीज हुई थी। दिन था 13 जुलाई 2001। इस फिल्म की रिलीज ने 25 वर्षों का सफर पूरा कर लिया है। इस मौके पर रवीना टंडन ने फिल्म से जुड़ी यादें ताजा की हैं। उन्होंने इस फिल्म को प्यार देने के लिए दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है।
आज भी याद है नीता का किरदार
रवीना टंडन ने आज सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसके साथ उन्होंने फिल्म 'अक्स' की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है, 'फिल्म 'अक्स' के 25 साल। यकीन नहीं होता कि 25 साल बीत गए हैं। नीता का किरदार आज भी मेरे दिल के बहुत करीब है और यह बात बहुत मायने रखती है कि उस किरदार और फिल्म को आज भी याद किया जाता है'।
बचपन के दोस्तों के साथ नजर आईं सारा अली खान, शॉर्ट ड्रेस में साझा की तस्वीरें; बताया ट्रिप का मकसद
फिल्म को बताया खास सफर
रवीना ने आगे लिखा है, 'मेरे लिए 'अक्स' एक बहुत खास सफर था। मैं उस प्यार के लिए शुक्रगुजार हूं, जो इसे तब मिला था और अब भी मिल रहा है। कुछ यादें सच में हमेशा आपके साथ रहती हैं। बता दें कि फिल्म 'अक्स' में अमिताभ बच्चन, मनोज बाजपेयी और नंदिता दास जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आए। फिल्म का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया था।
हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित थी 'अक्स'
फिल्म 'अक्स' हॉलीवुड की सुपरहिट सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म 'फॉलन' से प्रेरित है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सफल साबित नहीं हुई थी। मगर, क्रिटिक्स से इसे सराहना मिली थी। रवीना के पोस्ट पर नेटिजंस कमेंट कर रहे हैं और फिल्म के 25 साल पूरे होने पर बधाई दे रहे हैं। अधिकांश यूजर्स लिख रहे हैं कि इस पोस्ट को पढ़कर वे भी पुरानी यादों में खो गए हैं।