{"_id":"6a5502492257c332b008c1fc","slug":"alpha-vs-welcome-to-the-jungle-box-office-collection-on-monday-know-total-earnings-2026-07-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"11वें दिन लाखों में सिमटी आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा', जानें 'धमाल 4' के आगे कितनी चली 'वेलकम टू द जंगल'?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
11वें दिन लाखों में सिमटी आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा', जानें 'धमाल 4' के आगे कितनी चली 'वेलकम टू द जंगल'?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 13 Jul 2026 08:50 PM IST
सार
Alpha VS Welcome To The Jungle: 'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' के कलेक्शन में काफी गिरावट आ गई है। ऐसा लगता है कि दोनों फिल्मों के कलेक्शन पर 'धमाल 4' की कमाई का असर पड़ा है।
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिनेमाघरों में इन दिनों फिल्म 'धमाल 4' चल रही है। इसके आगे सभी फिल्मों की कमाई घट गई है। आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' की रिलीज को 11 दिन हो चुके हैं। वहीं अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज को 18 दिन हो चुके हैं। दोनों फिल्मों का कलेक्शन अब लाखों में आ गया है। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने आज सोमवार को कितना कलेक्शन किया है?
2 of 5
अल्फा टीजर
- फोटो : सोशल मीडिया
अल्फा
सैकनिल्क के मुताबिक शिव रवैल निर्देशित फिल्म ‘अल्फा’ ने ग्यारहवें दिन सिर्फ 41 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। रविवार को इसने 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म की कुल कमाई अब तक 54.1 करोड़ रुपये हो गई है। बीते दिन फिल्म के कलेक्शन में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। इस फिल्म में आलिया के अलावा शरवरी वाघ और बॉबी देओल जैसे एक्टर्स भी नजर आए।
वेलकम टू द जंगल
अहमद खान निर्देशित फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज के 18वें दिन सिर्फ 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। रविवार को इसने 1.90 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ने अब तक कुल 129.85 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल के अलावा कई चर्चित एक्टर्स भी नजर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अल्फा, वेलकम टू द जंगल
- फोटो : एक्स
बजट के हिसाब से कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'अल्फा' का बजट लगभग 100 करोड़ रुपये बताया जाता है। जिस हिसाब से फिल्म कमाई कर रही है, उस हिसाब लगता है कि इसे अपना बजट निकालने में संघर्ष करना पड़ेगा। वहीं 'वेलकम टू द जंगल' का बजट 125 करोड़ रुपये बताया जाता है। बजट के हिसाब से इस फिल्म ने अच्छी कमाई की है।
विज्ञापन
5 of 5
धमाल 4
- फोटो : इंस्टाग्राम
‘धमाल 4’ का कलेक्शन
रिलीज के चौथे दिन ‘धमाल 4’ का कलेक्शन काफी घटा है। सोमवार को खबर लिखे जाने तक इसने 5.23 करोड़ रुपये कमाए हैं। कल रविवार को इसने 28.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसने टोटल 70.23 करोड़ रुपये कमाए हैं। माना जा रहा है कि 'धमाल 4' की कमाई का असर 'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' पर पड़ा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।