{"_id":"6a54cfb4859828df340a684c","slug":"imtiaz-ali-happy-on-daughter-idas-engagement-says-greatest-happiness-for-me-2026-07-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Imtiaz Ali: बेटी की सगाई पर क्या बोले इम्तियाज अली? इडा अली ने शेयर किया प्रपोजल का वीडियो; दिखाई रिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Imtiaz Ali: बेटी की सगाई पर क्या बोले इम्तियाज अली? इडा अली ने शेयर किया प्रपोजल का वीडियो; दिखाई रिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 13 Jul 2026 05:15 PM IST
सार
Imtiaz Ali On Daughter Engagement: फिल्ममेकर इम्तियाज अली की बेटी ने सगाई कर ली है। इस पर उनके पिता ने रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं उन्होंने इडा अली और कृष अग्रवाल को लेकर क्या कहा है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्ममेकर इम्तियाज अली की बेटी इडा अली ने हाल में ही अपने बॉयफ्रेंड से सगाई की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की अंगूठी दिखाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें उनके बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल भी नजर आ रहे हैं। बेटी की सगाई पर इम्तियाज अली का रिएक्शन आया है।
2 of 5
इडा अली
- फोटो : इंस्टाग्राम@idaali11
इडा ने दिखाई झलक
एक जुलाई को कृष अग्रवाल ने एक बहुत ही खूबसूरत और फिल्मी अंदाज में इडा को प्रपोज किया। 26 साल की उभरती हुई फिल्ममेकर इडा ने कृष को 'हां' कह दिया! रविवार को इडा ने इंस्टाग्राम पर प्रपोजल का एक वीडियो शेयर किया और सभी को इस खास पल की झलक दिखाई।
खुश हैं इम्तियाज अली
बेटी की सगाई को लेकर इम्तियाज अली का क्या कहना है इस बारे में हिंदुस्तान टाइम्स ने उनके हवाले से लिखा 'यह मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी की बात है। इडा को प्रपोज करने से पहले कृष ने मुझसे बात की थी।'
उन्होंने आगे कहा 'मैं बीच में नहीं आना चाहता और उन्हें अपने इस पल का आनंद लेने देना चाहता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इडा अली
- फोटो : इंस्टाग्राम@idaali11
इडा का काम
26 साल की इडा ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक फिल्ममेकर और राइटर के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्हें पहली बार 17 साल की उम्र में शॉर्ट फिल्म 'लिफ्ट' को डायरेक्ट करने के बाद पहचान मिली थी।
उन्होंने अमेजन मिनीटीवी के रोमांटिक ड्रामा 'उलझे हुए' को लिखा। 'रिफ्रेश' नाम का एक डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू किया। उन्होंने कैलिफोर्निया से फिल्म मेकिंग की पढ़ाई की है।
इडा के साथ नजर आए कृष
कृष अग्रवाल के बारे में सार्वजनिक रूप से ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। मगर वह पिछले कुछ वर्षों से इडा की सोशल मीडिया पोस्ट में अक्सर नजर आते रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।