फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   why Naseeruddin Shah called Anupam Kher a clown old Video goes viral amid Ram Temple row

नसीरुद्दीन शाह बोले- ‘जाेकर हैं अनुपम खेर’, मुगल काल से की थी राम मंदिर चढ़ावा चोरी की तुलना; जानें पूरा मामला

Mon, 13 Jul 2026 04:46 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 13 Jul 2026 04:46 PM IST
सार

Naseeruddin Shah And Anupam Kher Controversy: दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने राम मंदिर में चोरी के मामले को छोटा बताया और इसकी तुलना मुगल काल से की। उनके बयान के बाद नीरुद्दीन शाह का खेर के खिलाफ दिया गया पुराना बयान वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
why Naseeruddin Shah called Anupam Kher a clown old Video goes viral amid Ram Temple row
नसीरुद्दीन शाह, अनुपम खेर - फोटो : एक्स

विस्तार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला चर्चा में है। इस मामले पर अनुपम खेर ने बयान दिया है। इस बीच सोशल मीडिया पर नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो फिर से वायरल होने लगा है। एक पुरानी वायरल क्लिप में नसीरुद्दीन, अनुपम खेर के राजनीतिक विचारों पर टिप्पणी कर रहे हैं।
विज्ञापन


अनुपम खेर ने मुगलों पर की टिप्पणी
यह क्लिप तब सामने आई है जब खेर ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में राम मंदिर में हुई कथित चोरी को बहुत छोटी बात बताया है। उन्होंने इसकी तुलना मुगल काल के दौरान मंदिरों पर हुए हमलों और लूटपाट से की। उनके बयानों के वायरल होने के बाद उनके खिलाफ नसीरुद्दीन शाह का पुराना बयान सामने आया।
विज्ञापन

Dhurandhar: जापान में औंधे मुंह गिरी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर', पहले दिन सिर्फ इतने लोगों ने खरीदा टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन

नसीरुद्दीन से किया गया सवाल
वायरल क्लिप में शाह से फिल्म इंडस्ट्री के उन सदस्यों के बारे में पूछा गया जिन्होंने भेदभावपूर्ण राजनीति और नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई थी। उनसे उन लोगों के बारे में भी पूछा गया, जिन्होंने खुले तौर पर सरकार का समर्थन किया। सवाल का जवाब देते हुए शाह ने कहा, 'विरोध करने वालों की संख्या कम है।'

why Naseeruddin Shah called Anupam Kher a clown old Video goes viral amid Ram Temple row
नसीरुद्दीन शाह, अनुपम खेर - फोटो : एक्स
नसीरुद्दीन शाह ने अनुपम खेर के खिलाफ दिया बयान 
अनुपम खेर का जिक्र करते हुए शाह ने कहा 'अनुपम खेर जैसे लोग बहुत मुखर हैं। मुझे नहीं लगता कि उन्हें गंभीरता से लेने की जरूरत है। वह एक जोकर हैं। एनएसडी और एफटीआईआई में उनके साथ काम करने वाले कई लोग उनकी चापलूसी करने वाली आदत की पुष्टि कर सकते हैं। यह उनके खून में है। वह इसे बदल नहीं सकते।'

अनुपम खेर का नसीरुद्दीन पर हमला
इसके जवाब में, खेर ने एक्स पर एक वीडियो मैसेज में कहा 'मैंने आपके बारे में कभी कुछ बुरा नहीं कहा है, लेकिन अब कहूंगा। इतना कुछ हासिल करने के बावजूद आपने अपनी पूरी जिंदगी निराशा में बिताई है। अगर आप दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, शाहरुख खान और विराट कोहली की आलोचना कर सकते हैं, तो मुझे यकीन है कि मैं बहुत अच्छी कंपनी में हूं।'
 

अनुपम खेर ने चोरी को बताया छोटी बात
इंडिया टुडे से बातचीत में अनुपम खेर से अयोध्या राम मंदिर में दान की चोरी के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा 'मंदिर तब लूटे गए थे जब मुगलों ने हमारे मंदिरों को नष्ट किया था। जब ब्राह्मणों की हत्या की गई, जब हमारे मंदिरों की संपत्ति लूटी गई, जब मंदिर परिसर में महिलाओं के साथ बलात्कार किया गया। वह कहीं ज्यादा बड़ी त्रासदी थी। अगर हम उस दर्द से उबर सकते हैं, तो यह बहुत ही छोटी बात है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed