फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar box office collection in Japan know total earning of Ranveer Singh Film

Dhurandhar: जापान में औंधे मुंह गिरी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर', पहले दिन सिर्फ इतने लोगों ने खरीदा टिकट

Mon, 13 Jul 2026 04:42 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 13 Jul 2026 04:42 PM IST
सार

Dhurandhar Collection In Japan: जहां भारत में फिल्म 'धुरंधर' ने जबरदस्त कामयाबी हासिल की, वहीं जापान में इसे निराशा हाथ लगी। यहां बेहद कम लोगों ने इस फिल्म को देखा। आइए जानते हैं इस फिल्म ने यहां कितना कलेक्शन किया है?

विज्ञापन
Dhurandhar box office collection in Japan know total earning of Ranveer Singh Film
धुरंधर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदित्य धर की 'धुरंधर' ने कई रिकॉर्ड ब्रेक किए हैं। फिल्म को हाल ही में जापान में रिलीज किया। मेकर्स यह अनुमान लगा रहे थे कि फिल्म की जापान में भी अच्छी कमाई होगी। मगर यह अंदाजा गलत निकला। भारत में करोड़ों का कारोबार करने वाली फिल्म जापान में 1000 दर्शक भी नहीं जोड़ पाई।
विज्ञापन

Dhurandhar box office collection in Japan know total earning of Ranveer Singh Film
फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह - फोटो : एक्स (ट्विटर)
जापान में क्या हुआ 'धुरंधर' का हाल?
फिल्म 'धुरंधर' 10 जुलाई को जापान में रिलीज की गई। फिल्म को देशभर में लगभग 80 स्क्रीन मिली। मेकर्स को भरोसा था कि फिल्म का जादू भारत की तरह जापान में भी चलेगा। कम दर्शकों ने इस मंसूबे पर पानी फेर दिया। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले दिन सिर्फ 900 लोगों ने ही फिल्म देखी। हालांकि फिल्म का प्रमोशन जापान में काफी जोर-शोर से किया गया था। मगर मेकर्स की यह मेहनत भी दर्शकों को थिएटर तक लाने में सफल नहीं हो सकी। कम कलेक्शन की वजह से यह फिल्म जापान में सबसे कमजोर ओपनिंग वाली फिल्मों में से एक बन गई है।

Viral Video: 'मां इंटी बंगारम' ने रचा इतिहास, सामंथा रुथ प्रभु ने जताई खुशी; कहा- यह बड़ी चीज की शुरुआत है

विज्ञापन
विज्ञापन

Dhurandhar box office collection in Japan know total earning of Ranveer Singh Film
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
सिर्फ धुरंधर ही नहीं ‘पुष्पा 2' भी नाकाम
जापान में बीते वक्त में कई बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुई। इनमें ‘आरआरआर', ‘साहो', ‘पुष्पा 2’,‘धुरंधर’ मुख्य फिल्में रही थीं। इन फिल्मों में सिर्फ दो फिल्में   ‘आरआरआर', ‘साहो'  ही ऐसी थी जो अच्छी ओपनिंग कर पाईं। कुछ महीनों पहले 'पुष्पा 2' को भी  रिलीज किया गया था। इसके प्रीमियर पर खुद अल्लू अर्जुन परिवार सहित जापान पहुंचे थे। मगर फिर भी ‘पुष्पा 2' सफल न हो सकी।
विज्ञापन

Dhurandhar box office collection in Japan know total earning of Ranveer Singh Film
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
धुरंधर फ्रेंचाइजी ने कितनी कमाई की?
रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर' का पहला पार्ट दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ। वहीं फिल्म का दूसरा पार्ट 'धुरंधर; द रिवेंज' 19 मार्च 2025 में रिलीज हुआ। दोनों फिल्मों की कुल कमाई लगभग 3000 करोड़ से भी ज्यादा थी। सैकनिल्क के मुताबिक 'धुरंधर' की कुल कमाई 1307.35 करोड़ है। वहीं 'धुरंधर: द रिवेंज' की कमाई 1813.39 करोड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed