फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Thursday Box office Report: Vijay Film Jana Nayagan to The Odyssey Dhamaal 4 Collection and Latest Earning

Box office: रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जन नायकन'; 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितने कमाए? जानिए कलेक्शन

Fri, 24 Jul 2026 08:34 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 24 Jul 2026 08:34 AM IST
सार

Box office Collection: फिल्म 'जन नायकन' कल गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसके अलावा हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' भी थिएटर्स में हैं। जानिए इन फिल्मों ने कैसा प्रदर्शन किया?

विज्ञापन
Thursday Box office Report: Vijay Film Jana Nayagan to The Odyssey Dhamaal 4 Collection and Latest Earning
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाल

विस्तार

लंबे इंतजार के बाद 'जन नायकन' सिनेमाघरों मे लग गई है। कल 23 जुलाई को फिल्म ने दस्तक दी। इसके अलावा अजय देवगन की 'धमाल 4' भी लगी हुई है। क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' भी दर्शकों को आकर्षित कर रही है। बीते दिन किस फिल्म ने कितने कमाए? पढ़िए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

विज्ञापन

Thursday Box office Report: Vijay Film Jana Nayagan to The Odyssey Dhamaal 4 Collection and Latest Earning
जन नायकन - फोटो : इंस्टाग्राम

कैसी रही 'जन नायकन' की ओपनिंग?
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर विजय की फिल्म 'जन नायकन' करीब सात महीने की देरी के बाद आखिर सिनेमाघरों में सज चुकी है। इसे विजय की आखिरी फिल्म कहा जा रहा है, क्योंकि अब वे राजनीति में आ गए हैं। इस फिल्म की रिलीज का जश्न दर्शकों ने जबर्दस्त तरीके से मनाया। ओपनिंग भी फिल्म ने धांसू ली है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने पहले दिन 41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

  • तमिल भाषा में फिल्म ने 36.50 करोड़ रुपये जुटाए।
  • तेलुगु भाषा से फिल्म का कलेक्शन 2.75 करोड़ रुपये रहा।
  • वहीं, हिंदी पट्टी में 'जन नायकन' ने 1.75 करोड़ रुपये कमाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Thursday Box office Report: Vijay Film Jana Nayagan to The Odyssey Dhamaal 4 Collection and Latest Earning
फिल्म 'द ओडिसी' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

'द ओडिसी' का बॉक्स ऑफिस
हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' को भी भारतीय दर्शकों से काफी प्यार मिल रहा है। क्रिस्टोफर नोलन की यह फिल्म 17 जुलाई को रिलीज हुई थी। इसमें मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐन हैथवे, रॉबर्ट पैटिंसन और जेंडाया जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में हैं। बुधवार को छठे दिन इस फिल्म ने 6.50 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, कल गुरुवार को सातवें दिन इस फिल्म ने 6.15 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 90.30 करोड़ रुपये हो चुका है। जल्द ही यह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शतक जड़ देगी।

विज्ञापन

Thursday Box office Report: Vijay Film Jana Nayagan to The Odyssey Dhamaal 4 Collection and Latest Earning
धमाल 4 मूवी - फोटो : साभार-@imdb

'धमाल 4' ने कितने कमाए?
अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और संजीदा शेख जैसे सितारों से सजी फिल्म 'धमाल 4' 10 जुलाई को सिनेमाघरों में लगी थी। यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुकी है। इस फिल्म ने बुधवार को 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, कल गुरुवार को 14वें दिन कमाई 2.15 करोड़ रुपये रही। 'धमाल 4' का टोटल कलेक्शन 136.66 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed