फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ramayana Trailer Postponed Ranbir Yash film trailer to be attached with Tom Holland Spider-Man Brand New Day

Ramayana Trailer: सीजेपी प्रोटेस्ट के चलते टला ‘रामायण’ का ट्रेलर? जानें असल वजह; ‘स्पाइडर मैन’ से है कनेक्शन

Fri, 24 Jul 2026 08:03 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 24 Jul 2026 08:03 AM IST
सार

Ramayana Trailer Release Date: रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आज 24 जुलाई को रिलीज होना था। दर्शक उत्साहित थे। मगर, अब यह पोस्टपोन हो गया है। ऐसे में सवाल है कि आखिर ट्रेलर क्यों टाला गया? 

विज्ञापन
Ramayana Trailer Postponed Ranbir Yash film trailer to be attached with Tom Holland Spider-Man Brand New Day
रामायण ट्रेलर पोस्टपोन - फोटो : अमर उजाल

विस्तार

रणबीर कपूर और साई पल्लवी अभिनीत 'रामायण' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। पिछले दिनों भारत में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित हुआ था। बीते दिन ट्रेलर अमेरिका के सेन डिएगो कॉमिक-कॉन में लॉन्च किया गया। इसके बाद इसे आज 24 जुलाई को आधिकारिक तौर पर ऑनलाइन रिलीज किया जाना था। दर्शक भी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मगर, ऐसा नहीं हुआ। निर्माता नमित मल्होत्रा ने पोस्ट साझा कर यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

Ramayana Trailer Postponed Ranbir Yash film trailer to be attached with Tom Holland Spider-Man Brand New Day
रामायण फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

निर्माता नमित मल्होत्रा ने साझा किया पोस्ट
फिल्म 'रामायण' के निर्माता नमित मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। इसके जरिए उन्होंने यह जानकारी साझा की है कि सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ उनका कोलैब हुआ है। निर्माता ने लिखा है, 'आज हमारी 'रामायण' के लिए एक बहुत खास पल है। सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ हमारी पार्टनरशिप से 'रामायण' को दुनियाभर में ले जाने का मेरा सपना अब सच हो रहा है। इसी वजह से, हम अब अपना ट्रेलर बाद में दुनियाभर में लॉन्च करेंगे। भारतीय सिनेमा के 100 से अधिक वर्षों के इतिहास में यह गर्व का पल होगा, जब रामायण को किसी बड़ी ग्लोबल हॉलीवुड फिल्म की तरह पूरी दुनिया को दिखाया जाएगा'। 

उन्होंने आगे लिखा है, 'इससे दुनिया भर के लोगों के लिए हमारी संस्कृति और हमारी कहानियों की खूबियों को जानने का दरवाजा खुलेगा। इसे मुमकिन बनाने में मदद करने के लिए मैं रामायण के सभी फैंस और इसमें यकीन रखने वालों का शुक्रिया अदा करता हूं। हमारे देश के युवा ही हमारा भविष्य हैं। आइए हम सब मिलकर अपने भविष्य की सुरक्षा के लिए अपनी बेहतर कोशिश करें। जय हिंद'।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Namit Malhotra (@iamnamitmalhotra)


विज्ञापन
विज्ञापन

क्या CJP प्रोटेस्ट के कारण टाला गया?
अचानक 'रामायण' का ट्रेलर पोस्टपोन होने के बाद ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद भारत में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नीट परीक्षा लीक मामले को लेकर चल रहे प्रदर्शन के चलते ऐसा हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यह प्रदर्शन चल रहे हैं और अब मुंबई व अन्य शहरों में भी लोगों ने आवाज उठानी शुरू कर दी है। ऐसे में अटकलें हैं कि छात्र आंदोलन के चलते मेकर्स ने ट्रेलर की रिलीज डेट टाल दी। मगर, इसकी संभावना कम ही है। ट्रेलर टाले जाने की एक और वजह नजर आ रही है। 

विज्ञापन

Ramayana Trailer Postponed Ranbir Yash film trailer to be attached with Tom Holland Spider-Man Brand New Day
रामायण - फोटो : यूट्यूब

क्या 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' के साथ रिलीज होगा ट्रेलर?
नमित मल्होत्रा ने अपनी पोस्ट में चूंकि सोनी पिक्टर्स के साथ कोलैब का जिक्र किया है। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर अब 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' के साथ दुनियाभर में रिलीज किया जा सकता है। दरअसल, टॉम हॉलैंड और जेंडाया अभिनीत इस हॉलीवुड फिल्म के वितरण का जिम्मा सोनी के पास हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि 31 जुलाई को फिल्म की रिलीज के साथ सिनेमाघरों में 'रामायण' का ट्रेलर अटैच किया जाएगा। हालांकि, मेकर्स की तरफ से या किसी आधिकारिक सूत्र से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। यह भी बता दें कि नमित मल्होत्रा ने ट्रेलर रिलीज की अगली तारीख का खुलासा भी अभी नहीं किया है। 

ट्रेलर पोस्टपोन होने से फैंस निराश, बोले- 'भावनाओं से खेला जा रहा'
'रामायण' का ट्रेलर अचानक पोस्टपोन होने से दर्शकों और रणबीर कपूर के फैंस निराश हैं। बता दें कि भारत में ट्रेलर आज शुक्रवार सुबह आठ बजे ट्रेलर रिलीज होना था। मगर, टाले जाने के बाद नमित मल्होत्रा के पोस्ट पर नेटिजंस रिएक्शन दे रहे हैं और लिखा रहे हैं, 'आप भावनाओं के साथ खेल रहे हैं। ट्रेलर आज ही रिलीज कीजिए'। एक यूजर ने लिखा है, 'ट्रेलर के चक्कर में रातभर नहीं सोया था'। वहीं एक यूजर ने लिखा है, 'कुछ तो प्रोफेशनलिज्म रखिए'। बता दें कि नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी। पहला पार्ट इस साल दिवाली के अवसर पर रिलीज होगा।





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed