फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jana Nayagan X Review: Netizens Reaction On Tamil Nadu Chief Minister and actor Thalapathy Vijay Movie Release

Jana Nayagan X Review: महफिल लूट ले गए विजय; 'जन नायकन' पर नेटिजंस का सीटी मार रिएक्शन; जानिए क्या बोले?

Thu, 23 Jul 2026 11:50 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 23 Jul 2026 11:50 AM IST
सार

Jana Nayagan X Review: फिल्म 'जन नायकन' आखिर आज सिनेमाघरों में लग गई है। इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शक बीते दिन शाम से ही सिनेमाघरों के बाहर जुटने लगे और जश्न मनाने लगे। अब जब फिल्म रिलीज हो गई है, तो जानिए नेटिजंस ने कैसा रिएक्शन दिया है?

विज्ञापन
Jana Nayagan X Review: Netizens Reaction On Tamil Nadu Chief Minister and actor Thalapathy Vijay Movie Release
जन नायकन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय की फिल्म 'जन नायकन' आखिर सिनेमाघरों में सज गई है। फिल्म की थिएटर रिलीज मानो थलापति के फैंस के लिए कोई उत्सव हो। बीते दिन से ही जगह-जगह उत्साहित फैंस आयोजन करते दिखे। कोई डांस करके जश्न मना रहा है तो कोई आतिशबाजी कर रहा है। फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने सोशल मीडिया पर कैसी प्रतिक्रिया दी है? जानिए

विज्ञापन

विजय का सिग्नेचर स्टाइल देख चिल्लाए फैंस
फिल्म 'जन नायकन' पर अधिकांश नेटिजंस ने सकारात्मक रुख दिखाया है। विजय के हाथ हिलाने वाले सिग्नेचर स्टाइल ने तो मानो महफिल ही लूट ली है। सोशल मीडिया पर कुछ क्लिप वायरल हो रही हैं, जिनमें स्क्रीन पर वह सीन आते ही दर्शक सिनेमाघरों में दीवानों कि तरह चिल्ला रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Jana Nayagan X Review: Netizens Reaction On Tamil Nadu Chief Minister and actor Thalapathy Vijay Movie Release
जन नायकन - फोटो : इंस्टाग्राम

थलापति ने आग लगा दी
फिल्म में विजय का धमाकेदार डांस भी देखने को मिला है। एक यूजर ने सिनेमाहॉल से क्लिप शेयर करते हुए लिखा है, 'थलापति ने आग लगा दी'। स्क्रीन पर जब विजय डांस करते दिखे, तो सिनेमाघरों में उनके फैंस भी झूमने लगे।

 
विज्ञापन

बता दें कि यह फिल्म रिलीज से पहले लीक हो गई थी। इसके बाद फिल्म में कुछ बदलाव भी किए गए। विजय का परिचय फिल्म में मुख्यमंत्री के रूप में भी दिया गया है। सीएम वाला टाइटल कार्ड काफी वायरल हुआ है। इससे भी दिलचस्प बात है कि फिल्म से ज्यादा सिनेमाघरों का माहौल देखने लायक है। लोग समूह में जा रहे हैं और उत्सव मना रहे हैं।
 

फिल्म देखने आई विजय की जापानी फैन 
भारतीय दर्शकों के अलावा विदेशी फैंस भी फिल्म को लेकर उत्साह जता रहे हैं। अभिनेता की एक जापानी प्रशंसक दिल्ली में यह फिल्म देखने सिनेमाहॉल पहुंची।
 

कुछ दर्शकों को क्लाइमैक्स लगा कमजोर
जन नायकन को लेकर नेटिजंस जहां तारीफ कर रहे हैं और लिख रहे हैं, 'जबर्दस्त स्क्रीन प्रेजेंस देखने लायक है। 'कचेरी' गाने का डांस बेहतरीन है। टाइटल कार्ड, इंट्रो, इंटरवल, फ्लैशबैक और स्कूल वाला सीन सुपर हैं। विलेन का ट्रैक और क्लाइमैक्स कमजोर हैं। भले ही कुछ चीजें अजीब और इमोशन-लेस हों, लेकिन थलापति के मोमेंट्स इसे एक देखने लायक एंटरटेनर बनाते हैं'। वहीं, एक यूजर ने लिखा है,  'विजय के फैंस के लिए 'जन नायकन' फिल्म झेलने लायक है, इसलिए दूसरों के लिए तो यह बिल्कुल भी बर्दाश्त करने लायक नहीं है। अब हमें पता चल गया है कि फिल्म की टीम ने खुद ही इसे क्यों लीक किया था'।
 

फैंस ने विजय को क्यों कहा शुक्रिया?
विजय की यह फिल्म देखकर यूजर लिख रहे हैं, 'भीड़ को खींचने वाले को एक शानदार विदाई। हमें बेशुमार यादें देने के लिए शुक्रिया अन्ना'। सबसे ज्यादा फिल्म में विजय के सीएम टाइटल कार्ड को दिखाए जाने की है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed