फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Will online leak of Vijay Movie Jana Nayagan impact its box office performance in Know what the experts saying

Jana Nayagan: 'लीक से 150 करोड़ तक का नुकसान या 'जीरो इम्पैक्ट'? थलापति विजय की 'जन नायकन' पर बंटी इंडस्ट्री

Thu, 23 Jul 2026 11:10 AM IST
Kiran Vinod Kumar Jain Kiran Vinod Kumar Jain
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:10 AM IST
सार

Jana Nayagan: तमिल सुपरस्टार थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' रिलीज से पहले ही एचडी क्वालिटी में ऑनलाइन लीक हो गई। ऐसे मामलों में सबसे बड़ा सवाल यही उठता है कि क्या पायरेसी सच में बॉक्स ऑफिस की कमाई पर असर डालती है?

विज्ञापन
Will online leak of Vijay Movie Jana Nayagan impact its box office performance in Know what the experts saying
जन नायकन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजय अभिनीत 'जन नायकन' आज 23 जुलाई को सिनेमाघरों में लग गई है। मालूम हो कि यह फिल्म अपनी रिलीज से पहले ऑनलाइन लीक हो गई थी। आधिकारिक रिलीज से पहले फिल्म का लीक हो जाना, क्या कलेक्शन को प्रभावित करता है? इस सवाल पर अमर उजाला ने साउथ इंडियन ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला और चेन्नई के जीके सिनेमाज के मालिक रूबन मथिवानन से बात की। दिलचस्प बात यह रही कि दोनों की राय बिल्कुल अलग निकली।

विज्ञापन

Will online leak of Vijay Movie Jana Nayagan impact its box office performance in Know what the experts saying
फिल्म 'जन नायकन' - फोटो : इंस्टाग्राम

'पायरेसी 100-150 करोड़ तक का झटका दे सकती है' - रमेश बाला
रमेश बाला का मानना है कि लीक का असर पहले दिन की कमाई पर नहीं, बल्कि फिल्म की लंबी दौड़ पर पड़ेगा। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि फिल्म की ओपनिंग पर बहुत ज्यादा असर पड़ेगा। लेकिन अगले चार से छह हफ्तों की कमाई प्रभावित हो सकती है। रिपीट ऑडियंस और फैमिली ऑडियंस कम हो सकती है। लोग एक बार फिल्म देखेंगे, लेकिन दोबारा शायद न देखें। पूरी फिल्म एचडी क्वालिटी में लीक हुई है, इसलिए इसका असर कुछ दिनों बाद नजर आएगा।' संभावित नुकसान पर उन्होंने कहा, 'अगर फिल्म में 600 करोड़ रुपये कमाने की क्षमता है तो पायरेसी की वजह से यह 450 करोड़ रुपये तक सिमट सकती है। यानी करीब 100 से 150 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Will online leak of Vijay Movie Jana Nayagan impact its box office performance in Know what the experts saying
जन नायकन - फोटो : इंस्टाग्राम

'अच्छा वर्ड ऑफ माउथ नुकसान कम कर सकता है'
एक्सपर्ट का कहना है कि मजबूत वर्ड ऑफ माउथ नुकसान को कुछ हद तक कम कर सकता है, लेकिन इससे पहले ही अनौपचारिक चर्चाएं शुरू हो जाती हैं। उन्होंने कहा, 'स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ जरूर मदद करेगा। लेकिन तमिलनाडु जैसे राज्यों में जिन्होंने फिल्म देख ली है, वे दूसरों को अनौपचारिक तौर पर अपनी राय बताना शुरू कर देते हैं। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर लोगों के बीच चर्चा शुरू हो जाती है, जिसका असर ऑडियंस के थिएटर जाने के फैसले पर भी पड़ सकता है।

विज्ञापन

Will online leak of Vijay Movie Jana Nayagan impact its box office performance in Know what the experts saying
रमेश बाला - फोटो : इंस्टाग्राम@rameshlausinsta

'ए सर्टिफिकेट बन सकता है कमाई में बड़ी बाधा
पायरेसी के अलावा रमेश बाला एक और वजह गिनाते हैं, जो फैमिली ऑडियंस को प्रभावित कर सकती है। उन्होंने कहा, 'ए सर्टिफिकेट की वजह से बच्चे फिल्म नहीं देख पाएंगे। इसका असर फैमिली ऑडियंस पर पड़ सकता है।'

'लीक हो जाए तो फिल्म तुरंत रिलीज कर देनी चाहिए'
रमेश बाला के मुताबिक, ऐसी स्थिति में सबसे असरदार कदम फिल्म को बिना देर किए रिलीज करना होता है। उन्होंने कहा, 'अगर किसी फिल्म के पास सेंसर सर्टिफिकेट हो और वह रिलीज से पहले लीक हो जाए तो उसे उसी शुक्रवार रिलीज कर देना चाहिए। इससे नुकसान काफी हद तक कम किया जा सकता है।'

Will online leak of Vijay Movie Jana Nayagan impact its box office performance in Know what the experts saying
'जन नायकन' - फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijay

'पवन कल्याण की फिल्म से दिया सबक, 'जन नायकन' में नहीं मिला मौका'
उन्होंने आगे उदाहरण देते हुए कहा, 'एक तेलुगु फिल्म के साथ ऐसा हुआ था। पवन कल्याण की एक फिल्म लीक हो गई थी। इसके बाद निर्माताओं ने उसे तुरंत रिलीज कर दिया था, ताकि नुकसान को सीमित किया जा सके। लेकिन "जन नायकन" के मामले में ऐसा नहीं हो सका, क्योंकि उस समय तक फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिला था।'

'विजय की फिल्म पर लीक का 'जीरो इम्पैक्ट' होगा'
जहां रमेश बाला को पायरेसी से लंबी दौड़ में नुकसान की आशंका है, वहीं चेन्नई के जीके सिनेमाज के मालिक रूबन मथिवानन इससे बिल्कुल इत्तेफाक नहीं रखते। उन्होंने कहा, 'इस लीक का फिल्म पर जीरो इम्पैक्ट है। किसी को फर्क नहीं पड़ता कि फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है। जिन्होंने पायरेटेड वर्जन देख लिया है, वे भी थिएटर में फिल्म देखने आएंगे। विजय सर और रजनीकांत जैसे सितारों की फिल्मों का असली मजा बड़े पर्दे पर ही आता है।'

'बॉक्स ऑफिस का सबसे बड़ा दुश्मन पायरेसी नहीं, खराब वर्ड ऑफ माउथ है'
हालांकि, उनका मानना है कि सामान्य तौर पर पायरेसी से 30 से 40 फीसदी तक नुकसान हो सकता है। 'जन नायकन' को लेकर उनकी राय अलग है। उन्होंने कहा, 'अगर ऑडियंस को फिल्म पसंद आ जाए, तो पायरेसी भी उसे ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा पाती। हां, सामान्य तौर पर देखें तो पायरेसी की वजह से 30 से 40 प्रतिशत तक नुकसान हो सकता है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि 'जन नायकन' जैसी फिल्म पर इसका कोई खास असर पड़ेगा।'


'पहले पांच दिनों के लगभग सभी शो हाउसफुल हैं'
फिलहाल 'जन नायकन' को लेकर वह पूरी तरह आश्वस्त नजर आते हैं। उन्होंने कहा, 'फिल्म की एडवांस बुकिंग शानदार है। पहले पांच दिनों के लगभग सभी शो हाउसफुल हैं। यहां तक कि पहले सोमवार की बुकिंग भी बहुत अच्छी है। मुझे लगता है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई करेगी।' जब उनसे पूछा गया कि क्या यह उत्साह विजय की राजनीति में एंट्री की वजह से है, तो उन्होंने साफ कहा, 'नहीं। वह राजनीति की वजह से बड़े नहीं बने। वह पहले से इतने बड़े स्टार हैं, इसलिए आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं।'  

Will online leak of Vijay Movie Jana Nayagan impact its box office performance in Know what the experts saying
रूबन मथिवानन - फोटो : एक्स@GKcinemas

अब फैसला बॉक्स ऑफिस करेगा
रिलीज से पहले हुए इस लीक पर इंडस्ट्री की राय दो हिस्सों में बंटी हुई है। एक तरफ रमेश बाला 100 से 150 करोड़ रुपये तक के नुकसान की आशंका जता रहे हैं, तो दूसरी तरफ रूबन मथिवानन का दावा है कि 'जन नायकन' पर इसका असर न के बराबर रहेगा। अब रिलीज के बाद आने वाले बॉक्स ऑफिस आंकड़े ही बताएंगे कि किसका आकलन सही साबित होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed