फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Celebrations break out in Tamil Nadu to welcome release of Chief Minister and actor Vijay Movie Jana Nayagan

Jana Nayagan: 'जन नायकन' की रिलीज पर जश्न में डूबे विजय के फैंस; सिनेमाघरों में भारी संख्या में उमड़े दर्शक

Thu, 23 Jul 2026 07:43 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 23 Jul 2026 07:43 AM IST
सार

Jana Nayagan Movie Release: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं अभिनेता विजय की फिल्म 'जन नायकन' आखिर आज गुरुवार को रिलीज हो गई है। दर्शकों और खासकर विजय के प्रशंसकों में खास उत्साह है। खुली बाहों से फिल्म का स्वागत किया गया है।

विज्ञापन
Celebrations break out in Tamil Nadu to welcome release of Chief Minister and actor Vijay Movie Jana Nayagan
विजय की फिल्म 'जन नायकन' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म 'जन नायकन' आज 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अपनी मूल रिलीज से करीब सात महीने की देरी से फिल्म ने दस्तक दी है। इस मौके पर थलापति के फैंस किसी उत्सव की तरह जश्न मना रहे हैं और फिल्म का भव्य स्वागत किया है। कई जगह सांस्कृतिक आयोजन किए गए हैं।

विज्ञापन

 
झूमकर नाचे फैंस
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, तमिलनाडु में बुधवार शाम को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की फिल्म 'जन नायकन' की थिएटर रिलीज का जश्न मनाया गया। इस दौरान प्रोफेशनल लाइटिंग सिस्टम से चमकीले रंगों के साथ खास डांस शो आयोजित किए गए। चेन्नई में वुडलैंड्स और कैसीनो जैसे थिएटरों में फिल्म के आगमन पर खास सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। विजय का स्वागत करने के लिए रात को आसमान में लेजर बीम छोड़ी गईं और प्रशंसकों ने जोशीले गानों पर झूमकर डांस किया।
विज्ञापन

 

 

सिनेमाघरों में देखी जा रही रौनक
अब जब आज गुरुवार को फिल्म रिलीज हो गई है तो सिनेमाघरों में भी खूब रौनक है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें विजय की फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों की खुशी देखते बन रही है।
 

थलापति को देख क्रेजी हुए फैंस
फिल्म 'जन नायकन' बतौर एक्टर विजय की आखिरी फिल्म कही जा रही है। अब वे पूरी तरह राजनीति में सक्रिय हैं और राज्य के मुख्यमंत्री का पद संभाल रहे हैं। ऐसे में इस फिल्म को देखने पहुंचे दर्शकों ने जैसे ही स्क्रीन पर अभिनेता को देखा वे क्रेजी हो गए। सामूहिक रूप से नाचने लगे।
 

Celebrations break out in Tamil Nadu to welcome release of Chief Minister and actor Vijay Movie Jana Nayagan
विजय की फिल्म का जश्न मनाते हुए फैंस - फोटो : पीटीआई

रात से ही सड़कों पर जमा होने लगे फैंस
फिल्म देखने के लिए बुधवार शाम से ही दर्शक जुटने लगे। रात को बड़ी संख्या में दर्शकों ने फिल्म के स्वागत में डांस करते हुए जश्न मनाया। इस दौरान विजय की राजनीतिक पार्टी टीवीके के झंडे भी फहराए गए। बता दें कि एच. विनोद निर्देशित इस फिल्म में विजय के अलावा बॉबी देओल, पूजा हेगड़े और प्रकाश राज जैसे सितारे भी हैं।

कार पर थलापति की तस्वीरें कराईं पेंट
एक प्रशंसक ने अपनी कार पर विजय की फिल्म 'जन नायकन' के पोस्टर पेंट कराए हैं। 



प्रशंसकों ने उतारी विजय की आरती
प्रशंसकों के एक समूह ने थलापति के पोस्टर के आगे दीया जलाया। 



वायनाड में बड़ी संख्या में जुटे दर्शक
पीटीआई के मुताबिक, केरल के वायनाड में विजय की 'जन नायकन' देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जमा हुए हैं। सुबह 6 बजे से फिल्म के स्पेशल शो दिखाए जा रहे हैं। 
 

विजय की तस्वीरें और पोस्टर थाम मोटरसाइकिल पर निकले फैंस
विधानसभा चुनावों में चुनाव प्रचार के दौरान विजय के समर्थन में अपार भीड़ उमड़ी। लोग रैलियों में आए। अब जब एक्टर की फिल्म रिलीज हुई है तो एक बार फिर कुछ वैसा ही नजारा देखने को मिला है। प्रशंसकों का एक वर्ग कार और मोटरसाइकिल पर थलापति की तस्वीरों के पोस्टर और बैनर लेकर समूह में निकला है। यह नाजरा ऐसा लग रहा है, मानो कोई रैली हो।
 

विजय ने स्पेशल स्क्रीनिंग में देखी फिल्म?
सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री विजय ने बुधवार शाम को कुछ अधिकारियों के साथ फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग देखी। विजय के दमदार अंदाज को दिखाने वाले बड़े-बड़े होर्डिंग बैकग्राउंड में लगे थे। 'कटआउट' कहे जाने वाले इन होर्डिंग्स ने सबका ध्यान खींचा। पीटीआई के मुताबिक, इंडस्ट्री के सूत्रों ने बताया कि प्रशंसकों ने फिल्म के पहले दिन को सेलिब्रेट करने के लिए बड़े प्लान बनाए हैं, जिसमें विजय के होर्डिंग्स पर दूध से अभिषेक, अन्नदानम (मुफ्त भोजन वितरण) और आतिशबाजी जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed