{"_id":"6a60fe9ea2d49b1bd504166a","slug":"salman-khan-support-neet-protest-says-paper-leak-is-very-serious-2026-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के समर्थन में आए सलमान खान: बोले- पेपर लीक गंभीर मुद्दा, आंदोलन का राजनीतिकरण न हो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
छात्रों के समर्थन में आए सलमान खान: बोले- पेपर लीक गंभीर मुद्दा, आंदोलन का राजनीतिकरण न हो
Wed, 22 Jul 2026 11:02 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:02 PM IST
सार
Salman Khan On Student Protest: सिनेमा जगत की कई हस्तियों ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया है। इस बीच सलमान खान ने इस मामले पर अपनी राय रखी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?
विज्ञापन
सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड और साउथ के कई सितारों ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया है। वहीं अब सलमान खान ने भी इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक्स पर एक लंबी पोस्ट लिख कर छात्रों का समर्थन किया है। उन्होंने अपील की है कि इस मामले का राजनीतिकरण ना हो।
पेपर लीक गंभीर मुद्दा है
आज शाम को एक्स पर सलमान खान ने लिखा 'यह बहुत ही शांतिपूर्ण आंदोलन था। बहुत दुख की बात है कि इसने हिंसक रूप ले लिया। जो छात्र और उनके परिवार घायल हुए, उनके प्रति मेरी पूरी संवेदना है। पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है। मुझे यह देखकर खुशी है कि हमारे देश के बच्चे बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एकजुट हुए हैं और उनके माता-पिता ने भी उनका साथ दिया है।'

It was such a peaceful movement, feel so sad that it had to take a violent turn. My heart goes out to the students and their families who were hurt. Paper leak is a very serious issue, and I am glad to know n see that the kids of our country have come together for a better…
विज्ञापन विज्ञापन— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) July 22, 2026
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
ये पीढ़ी भारत का नाम रोशन करेगी
अभिनेता ने आगे लिखा 'मैं उनके इस कदम की सच में सराहना करता हूं। उन्होंने लगन, ईमानदारी और कड़ी मेहनत करके अपना भविष्य बनाने और एक बेहतर, शिक्षित भारत के निर्माण के प्रति अपना उत्साह दिखाया है। यह आंदोलन या विरोध प्रदर्शन ही सही तरीका है, और छात्रों ने इसे शांतिपूर्ण ढंग से किया है। शिक्षा के प्रति प्रेरित और उत्साहित यह पीढ़ी भारत का नाम रोशन करेगी।'
सलमान खान ने आगे लिखा 'यह मुद्दा छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के बीच का है। इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। इसका श्रेय केवल हमारे देश के छात्रों को ही मिलना चाहिए। मुझे यकीन है कि सरकार भी उन्हें पूरा समर्थन देगी और शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाएगी। जो लोग शिक्षित होना चाहते हैं, उन सभी पर ईश्वर की कृपा बनी रहे।'
अभिनेता ने आगे लिखा 'मैं उनके इस कदम की सच में सराहना करता हूं। उन्होंने लगन, ईमानदारी और कड़ी मेहनत करके अपना भविष्य बनाने और एक बेहतर, शिक्षित भारत के निर्माण के प्रति अपना उत्साह दिखाया है। यह आंदोलन या विरोध प्रदर्शन ही सही तरीका है, और छात्रों ने इसे शांतिपूर्ण ढंग से किया है। शिक्षा के प्रति प्रेरित और उत्साहित यह पीढ़ी भारत का नाम रोशन करेगी।'
Ayesha Khan: दो घंटे तक हिरासत में रहीं आयशा, अब भाई को बचाने निकलीं; समर्थन में आईं उर्फी जावेद
सलमान ने छात्रों के लिए की दुआसलमान खान ने आगे लिखा 'यह मुद्दा छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के बीच का है। इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। इसका श्रेय केवल हमारे देश के छात्रों को ही मिलना चाहिए। मुझे यकीन है कि सरकार भी उन्हें पूरा समर्थन देगी और शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाएगी। जो लोग शिक्षित होना चाहते हैं, उन सभी पर ईश्वर की कृपा बनी रहे।'
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
क्यों हो रहा प्रदर्शन
प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, शिक्षा प्रणाली में सुधार और प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद तक प्रस्तावित मार्च के लिए सोमवार को हजारों छात्र और कार्यकर्ता राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर एकत्र हुए।
प्रदर्शनकारियों ने संसद की ओर मार्च करने का प्रयास किया। उन पर पुलिस ने कथित तौर पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। दोनों पक्षों ने हिंसा के लिए एक-दूसरे को दोषी ठहराया।