फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sonu Nigam got annoyed when asked about the On going protest Jantar Mantar in Delhi Video Viral

Jantar Mantar Protest: दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन पर पूछा सवाल तो भड़के सोनू निगम; बोले- 'मैं किसलिए आया हूं'?

Thu, 23 Jul 2026 08:55 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 23 Jul 2026 08:55 AM IST
सार

Sonu Nigam Video: मशहूर सिंगर सोनू निगम से हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जंतर मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर सवाल किया गया। इस पर वे नाराज नजर आए।

विज्ञापन
Sonu Nigam got annoyed when asked about the On going protest Jantar Mantar in Delhi Video Viral
सोनू निगम - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

नीट परीक्षा लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। पर्चा लीक के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में शुरू हुई मुहिम सोशल मीडिया से अब सड़कों पर आ चुकी है। बीते दिनों जंतर मंतर से संसद तक मार्च किया गया। अब भी प्रदर्शन जारी है। कई सितारे भी छात्रों के साथ आए हैं और उनके लिए आवाज बुलंद की है। कुछ प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं तो कुछ सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा रहे हैं। हाल ही में सोनू निगम से इसे लेकर सवाल किया। जानिए उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन


सोनू निगम ने क्या कहा?
मशहूर सिंगर सोनू निगम हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे। इस दौरान उनसे कई सवाल किए गई। बातचीत के दौरान सिंगर से छात्र आंदोलन के संदर्भ में भी प्रश्न किया गया। उनसे पूछा गया- 'दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन के बारे में आप क्या कहना चाहेंगे'? इस पर सोनू निगम ने कहा, 'मैं यहां किसलिए आया हूं। बस बस'। जब उनसे आगे दूसरा सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'अभी हो गया, बस'।
विज्ञापन


नेटिजंस ने जताई नाराजगी
प्रदर्शन को लेकर पूछे गए सवाल पर सिंगर के रिएक्शन वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। कुछ लोग उन्हें अनफॉलो करने की बात कर रहे हैं तो कुछ उन्हें बायकॉट करने की। कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'सो कॉल्ड सेलिब्रिटी'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by TELLYFILMS (@laxmikantbabloo2.0)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed