फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Wednesday Box Office Report: The Odyssey Dhamaal 4 Welcome to the Jungle Alpha film Collection Latest Earning

Box Office: 'जन नायकन' की दस्तक से 'धमाल 4' का खेल खत्म? 'द ओडिसी' की कमाई में भी आई गिरावट; जानिए कलेक्शन

Thu, 23 Jul 2026 09:33 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 23 Jul 2026 09:33 AM IST
सार

Box Office Collection: हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी', बॉलीवुड फिल्में- 'धमाल 4', 'वेलकम टू द जंगल' और 'अल्फा' आदि सिनेमाघरों में सजी हैं। जानिए बीते दिन इन्होंने कैसा प्रदर्शन किया?

विज्ञापन
Wednesday Box Office Report: The Odyssey Dhamaal 4 Welcome to the Jungle Alpha film Collection Latest Earning
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजय की फिल्म 'जन नायकन' आज 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दर्शकों के बीच इस फिल्म का जबर्दस्त क्रेज देखा जा रहा है। इस फिल्म की आमद के बीच पहले से थिएटर्स में लगी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल है? जानिए बीते दिन का कलेक्शन

विज्ञापन

Wednesday Box Office Report: The Odyssey Dhamaal 4 Welcome to the Jungle Alpha film Collection Latest Earning
द ओडिसी - फोटो : सोशल मीडिया

'द ओडिसी' के कलेक्शन में गिरावट
क्रिस्टोफर नोलन निर्देशित यह हॉलीवुड फिल्म 17 जुलाई को रिलीज हुई। भारत में फिल्म को खूब प्यार मिल रहा है। इसने शानदार ओपनिंग लेते हुए पहले दिन 17.40 करोड़ रुपये कमाए थे। वीकएंड पर जबर्दस्त कमाई की। दूसरे दिन फिल्म ने 22 करोड़ रुपये और तीसरे दिन रविवार को 21.90 करोड़ की कमाई की। सोमवार को चौथे दिन फिल्म का कारोबार आठ करोड़ रुपये रहा। वहीं, मंगलवार को पांचवें दिन कलेक्शन 8.35 करोड़ रुपये रहा। मगर, कल छठे दिन कलेक्शन में गिरावट आई है। 

  • कल बुधवार को फिल्म ने 6.50 करोड़ रुपये कमाए।
  • फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 84.15 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Wednesday Box Office Report: The Odyssey Dhamaal 4 Welcome to the Jungle Alpha film Collection Latest Earning
धमाल 4 - फोटो : साभार-@imdb

‘धमाल 4’ 
अजय देवगन, अरशद वारसी और रितेश देशमुख अभिनीत 'धमाल 4' की कमाई में भारी गिरावट देखी गई है। इस फिल्म ने मंगलवार को 12वें दिन चार करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, कल बुधवार को 13वें दिन कलेक्शन 2.75 करोड़ रुपये रहा। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 134.51 करोड़ रुपये हो चुका है। देखना दिलचस्प होगा कि आज 'जन नायकन' की रिलीज का इस पर क्या असर पड़ता है?

विज्ञापन

Wednesday Box Office Report: The Odyssey Dhamaal 4 Welcome to the Jungle Alpha film Collection Latest Earning
अल्फा - फोटो : वीडियो ग्रैब

‘अल्फा’ 
इस फिल्म की कमाई लाखों में सिमट चुकी है। आलिया भट्ट, शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल अभिनीत इस फिल्म ने कल मंगलवार को 12वें दिन 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, कल बुधवार को कमाई में और गिरावट देखी गई। कल 13वें दिन इस फिल्म ने 60 लाख रुपये कमाए थे। फिल्म का टोटल कलेक्शन 55.80 करोड़ रुपये हो गया है।

Wednesday Box Office Report: The Odyssey Dhamaal 4 Welcome to the Jungle Alpha film Collection Latest Earning
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' - फोटो : इंस्टाग्राम

‘वेलकम टू द जंगल’ 
यह मल्टीस्टारर फिल्म अब बॉक्स ऑफिस से विदाई लेने वाली है। इसकी कमाई देखकर तो कुछ यही लग रहा है। मंगलवार को फिल्म ने 19 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, कल बुधवार को 27वें दिन का कलेक्शन सिर्फ 14 लाख रुपये रहा। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 133.40 करोड़ रुपये हो गया है।

Wednesday Box Office Report: The Odyssey Dhamaal 4 Welcome to the Jungle Alpha film Collection Latest Earning
ईविल डेड बर्न - फोटो : X

‘ईविल डेड बर्न’ 
हॉलीवुड की इस हॉरर फिल्म की कमाई भी अब लाखों में सिमट चुकी है। मंगलवार को फिल्म ने 77 लाख रुपये कमाए। वहीं, कल बुधवार को 13वें दिन इस फिल्म ने 56 लाख रुपये कमाए। फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 28.38 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed