छात्र आंदोलन के समर्थन में आए सितारे; जंतर मंतर पहुंचीं हुमा कुरैशी और मुंबई में इमरान खान ने किया मार्च
Student Protest: नीट परीक्षा लीक मामले पर छात्र आंदोलन कर रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से शुरू हुए विरोध प्रदर्शन देश के अलग-अलग शहरों तक फैल चुके हैं। फिल्मी सितारो का साथ भी स्टूडेंट्स को मिल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्र नीट परीक्षा लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर बीते दिनों इसी मुद्दे पर जंतर मंतर से संसद तक मार्च किया गया था। स्टूडेंट प्रोटेस्ट को सेलेब्स भी सपोर्ट कर रहे हैं। हुमा कुरैशी अपने भाई के साथ जंतर मंतर पर पहुंचीं। वहीं, मुंबई में इमरान खान ने मार्च में हिस्सा लिया।
आधी रात जंतर मंतर पहुंचे हुमा कुरैशी-साकिब सलीम
अभिनेत्री हुमा कुरैशी बीती रात दिल्ली के जंतर मंतर पहुंचीं। उनके भाई और एक्टर-प्रोड्यूसर साकिब सलीम भी साथ नजर आए। दोनों भाई-बहन छात्रों के प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचे।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
प्रदर्शन स्थल से दोनों भाई-बहनों के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में हुमा को छात्रों के समर्थन में वहां मौजूद देखा गया है। रात करीब एक बजे हुमा और साकिब वहां पहुंचे और प्रदर्शन में शामिल हुए।
इमरान खान ने भी जताया समर्थन
मुंबई में भी नीट परीक्षा लीक के खिलाफ छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते दिन बुधवार को इमरान खान छात्रों के विरोध मार्च में शामिल हुए। उन्होंने मेडिकल प्रवेश परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर CJP के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन को अपना समर्थन दिया। मार्च के वीडियो में एक्टर को बारिश में सैकड़ों छात्रों के साथ चलते, प्रदर्शनकारियों का अभिवादन करते, सेल्फी के लिए पोज देते देखा गया है।
बता दें कि स्टूडेंट्स के इस प्रोटेस्ट को कई सितारों का समर्थन मिल रहा है। बीते दिन देर रात सलमान खान ने भी इस पर रिएक्शन दिया और सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर छात्रों के प्रति समर्थन जताया। इसके अलावा आलिया भट्ट ने भी सपोर्ट किया है।