Ayesha Khan: दो घंटे तक हिरासत में रहीं आयशा, अब भाई को बचाने निकलीं; समर्थन में आईं उर्फी जावेद
Ayesha Khan Detained: बॉलीवुड अभिनेत्री आयशा खान को पुलिस ने हिरासत में लिया था। पुलिस ने उन्हें दो घंटे हिरासत में रखने के बाद छोड़ दिया। उन्होंने पूरे मामले की अपडेट दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिहा हुईं आयशा
इंस्टाग्राम स्टोरी पर अभिनेत्री आयशा खान ने लिखा 'मैं छूट गई हूं। अपने भाई को रफी अहमद किदवई पुलिस स्टेशन से छुड़ाने जा रही हूं। हमें शहर के अलग-अलग हिस्सों में रखा गया था। यह सब तब हुआ जब मैंने कुछ नहीं किया था।'
इससे पहले इंस्टाग्राम पर आयशा खान ने एक वीडियो शेयर किया था। इसमें देखा जा सकता था कि पुलिस उन्हें जबरदस्ती वैन में बिठा रही थी। आयशा के मुताबिक पुलिस उन्हें वर्ली पुलिस स्टेशन लेकर गई थी।
पुलिस ने हिरासत में लिया
आयशा खान ने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो शेयर किया है, इसमें उन्होंने कई सवाल पूछे हैं। उन्होंने लिखा 'शांति से खड़े रहने की वजह से मुझे घसीटा गया और हिरासत में ले लिया गया। मैंने वहां मौजूद सभी पुलिस वालों से पूछा कि हमें हिरासत में क्यों लिया जा रहा है? लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सड़क पर खड़े रहना कब से अपराध हो गया? आज मुझे जिंदगी की सबसे सुकून भरी नींद आएगी। मैंने सही बात के लिए आवाज उठाई। अभी भी पुलिस स्टेशन में वही सवाल पूछ रही हूं। मुझे हिरासत में क्यों लिया गया है? मैंने कौन सा कानून तोड़ा है? लोकतांत्रिक अधिकारों और उनकी सुरक्षा की बात तो छोड़ ही दीजिए, आप तो अपने ही नागरिकों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, किसलिए? मुझे उनमें से कुछ की आंखों में शर्म दिखती है मगर वे अपनी ड्यूटी से बंधे हैं। वे जानते हैं, हम जानते हैं कि क्या सही है और क्या गलत।
मेरा रुख साफ है। हर जगह जवाबदेही की कमी है। मुझे अभी भी उम्मीद है कि हम एक बेहतर भविष्य देखेंगे।'
इस बीच उर्फी जावेद ने आयशा खान का सपोर्ट किया है। उनका कहना है कि उसने कोई क्राइम नहीं किया। हर कोई सड़क पर खड़ा था। कोई कुछ नहीं कर रहा था।
आपको बता दें कि आज शाम को आयशा खान मुंबई के दादरी पहुंचीं थीं। वह छात्रों के विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बनना चाहती थीं। वह सड़क पर खड़ी थीं। एक पुलिस कर्मचारी ने उनसे कुछ बात की। इसके बाद उन्हें जबरदस्ती हिरासत में ले लिया। आयशा का कहना है कि उन्होंने पुलिस वालों से पूछा कि वह उनके साथ ऐसा क्यों कर रहे हैं? तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। पुलिस आयशा खान को वर्ली पुलिस स्टेशन लेकर गई। वहां दो घंटे रखने के बाद उन्हें रिहा कर दिया है।
Ayesha Khan Detained: हिरासत में ली गईं ‘धुरंधर’ फेम आयशा खान, सड़क पर चार पुलिसकर्मियों ने की खींचातानी
आयशा खान का वर्कफ्रंटआयशा खान ने रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। उन्होंने 2020 में जूनियर आर्टिस्ट के रूप में अपना सफर शुरू किया था। उन्होंने 'बालवीर रिटर्न्स' से पहचान बनाई।
हाल ही में वह फिल्म 'धुरंधर' के गाने 'शरारत' में डांस करते हुए नजर आईं। वह फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' में नजर आईं।