यह वीकएंड होगा धमाकेदार; ओटीटी पर घर बैठे देख पाएंगे दिलचस्प फिल्में और सीरीज; जानिए क्या-क्या है लिस्ट में?
Friday OTT Releases: इस वीकएंड सिनेमा के शौकीनों को ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का जबर्दस्त डोज मिलने वाला है। कई रोचक फिल्में और सीरीज रिलीज होंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सिनेमाघरों में हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' धमाका कर रही है। विजय की फिल्म 'जन नायकन' भी दस्तक दे चुकी है। मनोरंजन के शौकीनों के पास बारिश के इस सुहाने मौसम में थिएटर जाने के पर्याप्त विकल्प हैं। लेकिन, वीकएंड पर अगर आप घर बैठे ओटीटी पर ही कुछ शानदार सिनेमा देखना चाहते हैं तो इस बार ओटीटी पर भी खूब बहार रहेगी।
'आदर्श बाल विद्यालय'
हिमांक गौर के निर्देशन में बनी कॉमेडी-ड्रामा सीरीज ‘आदर्श बाल विद्यालय’ आप इस वीकएंड देख सकते हैं। यह सीरीज प्राइम वीडियो पर 24 जुलाई से स्ट्रीम होगी। सीरीज में केके मेनन, अर्चना पूरन सिंह, नवीन कस्तूरिया, प्रसन्ना बिष्ट, देवेन भोजानी, अजितेश गुप्ता, अन्नपूर्णा सोनी, प्राची शाह और अभिमन्यु सिंह नजर आएंगे। सीरीज में सात एपिसोड हैं।
'मुसाफिर कैफे'
विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना की 'मुसाफिर कैफे' इस वीक की बहुप्रतीक्षित सीरीज है। यह इस फ्राइडे रिलीज हो रही है। इसकी कहानी चंदर (विक्रांत मैसी) सुधा (वेदिका पिंटो) और प्रीति (महिमा मकवाना) के इर्द-गिर्द है। यह रोमांटिक सीरीज 24 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। 'मुसाफिर कैफे' दिव्य प्रकाश दुबे के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है।
'पल्लीचट्टंबी'
टोविनो थॉमस और कायाडू लोहार की मलयालम भाषा की पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म 'पल्लीचट्टंबी' भी इस शुक्रवार को ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। यह 15 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब 24 जुलाई 2026 से यह सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी।
'स्टुअर्ट फेल्स टू सेव द यूनिवर्स'
'स्टुअर्ट फेल्स टू सेव द यूनिवर्स' भी इस शुक्रवार यानी 24 जुलाई से ओटीटी पर आ रही है। यह 'द बिग बैंग थ्योरी' के स्पिन-ऑफ के रूप में बनी साइंस-फिक्शन कॉमेडी सीरीज है, जिसके 10 एपिसोड्स हैं। इसमें स्टुअर्ट ब्लूम (केविन सुसमन) को एक बहु-ब्रह्मांडीय संकट से दुनिया को बचाना है। यह जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
ब्लीच-थाउजेंड-ईयर ब्लड वॉर
इसका लुत्फ भी आप इस वीकएंड उठा सकते हैं। यह सीरीज 25 जुलाई, 2026 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इस शो की पूरी कहानी सोल रीपर्स और क्विंसी साम्राज्य की आपसी दुश्मनी के इर्द-गिर्द घूमती है।
'72 आवर्स'
यह एक अमेरिकी कॉमेडी फिल्म है। इसका निर्देशन टिम स्टोरी ने किया है। इसमें केविन हार्ट लीड रोल में हैं। उनके अलावा मार्सेलो हर्नांडेज, मेसन गुडिंग, कैम पैटरसन, बेन मार्शल सहित कई और सितारे भी हैं। यह फिल्म 24 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
द डिंक
यह एक स्पोर्ट्स कॉमेडी फिल्म है, जो पिकलबॉल खेल पर बेस्ड है। इसमें एक असफल टेनिस खिलाड़ी (जेक जॉनसन) अपने पिता के कंट्री क्लब को बचाने और उनका सम्मान पाने के लिए इच्छा न होने पर भी पिकलबॉल खेलता है। यह फिल्म इस शुक्रवार (24 जुलाई) से ओटीटी प्लेटफॉर्म एप्पल टीवी पर स्ट्रीम होगी।
रैनसम कैन्यन सीजन 2
यह रोमांटिक वेस्टर्न ड्रामा सीरीज है। सीरीज का यह दूसरा सीजन है, जिसमें आठ एपिसोड होंगे। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर गुरुवार 23 जुलाई को रिलीज हुई है।
द डेट कलेक्टर
नादेच कुगिमिया और दाओ पिट्टाया साएचुअ की मुख्य भूमिका वाली थाई फिल्म 'द डेट कलेक्टर' भी इस वीकएंड देखी जा सकती है। यह ऐसे शख्स की कहानी है, जो पहले अंडरग्राउंड डेट कलेक्टर था और अब लाइलाज बीमारी से जूझ रहा है। वह एक हिंसक लोन ऑर्गनाइजेशन के शिकार लोगों का बदला लेने के लिए क्रिमिनल अंडरवर्ल्ड में वापस लौटता है। यह एक्शन फिल्म 23 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
'द टॉक्सिक लव स्टोरी'
यह डॉक्यूमेंट्री सीरीज है, जो सच्ची घटना पर आधारित है। इसमें न्यूली मैरिड यूएस मार्शल और उनकी पत्नी की कहानी दिखाई गई है। वे स्टॉकिंग के एक मामले का शिकार बनते हैं। सीरीज 22 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। इसके अलावा 'माई डॉटर्स फादर' भी 22 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही। यह मैक्सिकन मेडिकल ड्रामा है, जो एक ऐसे डॉक्टर की कहानी है जो अपनी बीमार बेटी के लिए किडनी डोनर की तलाश कर रहा है। मेडिकल जांच के बीच कुछ ऐसा पता चलता है कि परिवार बिखरने का खतरा पैदा हो जाता है।