फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tamil Nadu CM and actor Vijay Rumored girlfriend Trisha Krishnan Arrives at theatre to watch film Jana Nayagan

Jana Nayagan: थलापति विजय की 'जन नायकन' देखने पहुंचीं तृषा कृष्णन; थिएटर में देखा फर्स्ट डे फर्स्ट शो

Thu, 23 Jul 2026 02:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 23 Jul 2026 02:23 PM IST
सार

Trisha Krishnan Arrives to Watch Jana Nayagan: विजय अभिनीत फिल्म 'जन नायकन' आज गुरुवार को सिनेमाघरों में सज गई है। अभिनेता की रूमर्ड गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी फिल्म देखने पहुंचीं।

विज्ञापन
Tamil Nadu CM and actor Vijay Rumored girlfriend Trisha Krishnan Arrives at theatre to watch film Jana Nayagan
विजय थलापति-तृषा कृष्णन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज को लेकर उत्सव जैसा माहौल है। बीते दिन शाम से ही दर्शक फिल्म के स्वागत में जश्न मनाने लगे थे। आज 23 जुलाई को फिल्म रिलीज होते ही बड़ी संख्या में दर्शक इसे देखने सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। इस बीच अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी 'जन नायकन' देखने सिनेमाघर पहुंची हैं।

विज्ञापन

थिएटर के बाहर नजर आईं तृषा
अभिनेत्री तृषा कृष्णन आज गुरुवार को चेन्नई के रोहिणी थिएटर में 'जन नायकन' देखने के लिए पहुंचीं। थिएटर जाते हुए एक्ट्रेस को स्पॉट किया गया। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें तृषा वेस्टर्न लुक में खूबसूरत नजर आ रही हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब सात महीने की देरी से रिलीज हुई 'जन नायकन'
एच विनोद के निर्देशन में बनी फिल्म 'जन नायकन' थलापति विजय की आखिरी फिल्म है, क्योंकि अब वे पूरी तरह राजनीति में सक्रिय हैं। इस फिल्म को इसकी मूल रिलीज डेट से करीब सात महीने बाद रिलीज किया गया है। दरअसल, सेंसर बोर्ड से हरी झंडी नहीं मिलने के चलते फिल्म की रिलीज अटकी रही। इस बीच फिल्म ऑनलाइन लीक भी हो गई थी। लंबे इंतजार के बाद आखिर दर्शक इसे सिनेमाघरों में देख पा रहे हैं। 

Jana Nayagan X Review: महफिल लूट ले गए विजय; 'जन नायकन' पर नेटिजंस का सीटी मार रिएक्शन; जानिए क्या बोले?

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट
'जन नायकन' में विजय के अलावा पूजा हेगड़े हैं। साथ ही बॉबी देओल और प्रकाश राज जैसे सितारे भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय को इस फिल्म के लिए करीब 220 करोड़ से 275 करोड़ रुपये फीस दी गई है। अगर रिपोर्ट्स में दिए गए फीस के आंकड़ों पर भरोसा करें तो विजय भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर बन गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed