फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   alia bhatt to R Madhavan Kamal Haasan Celebs Reaction and support for student Protest at Jantar Mantar

Jantar Mantar Protest: माधवन से आलिया भट्ट तक, छात्र प्रदर्शन के समर्थन में आए ये सितारे, जानिए क्या बोले?

Thu, 23 Jul 2026 03:28 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 23 Jul 2026 03:28 PM IST
सार

Celebs Support For Student Protest: दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक को लेकर जारी छात्रों के आंदोलन को सितारों ने सपोर्ट किया है। कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन
alia bhatt to R Madhavan Kamal Haasan Celebs Reaction and support for student Protest at Jantar Mantar
माधवन-कमल हासन-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नीट परीक्षा लीक के खिलाफ छात्र सड़कों पर हैं। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की जा रही है। दिल्ली के जंतर मंतर के अलावा मुंबई व अन्य शहरों में भी इस मुद्दे पर प्रोटेस्ट हो रहा है। कई सितारे प्रदर्शन में पहुंचकर सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं, कुछ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर समर्थन जताया है। बीते दिन सलमान खान ने छात्रों के सपोर्ट में पोस्ट साझा किया था। अब आलिया भट्ट से माधवन तक कई सेलेब्स ने आवाज बुलंद की है।

विज्ञापन

आलिया बोलीं- 'मेरा दिल कई बार टूटा'
आलिया भट्ट ने आज गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने छात्रों को सपोर्ट करते हुए लिखा है, 'पिछले कुछ दिनों से मेरा दिल कई बार टूटा। मगर, उम्मीदों के सहारे सही भी हुआ। आज हर छात्र अपने हक के लिए डटा है। उसके अपने सपनों के अलावा परिवार की उम्मीदें हैं। वर्षों की मेहनत है। स्टूडेंट सिर्फ खुद के लिए नहीं लड़ रहे, बल्कि उन सबके लिए लड़ रहे हैं, जिन्होंने उन पर भरोसा किया है। ये आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर रास्ता बनाने की कोशिश कर रहे हैं'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by αlia bhatt 💛 (@aliaabhatt)




 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले आर माधवन
अभिनेता आर माधवन ने भी इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए समर्थन जाताया है। उन्होंने लिखा है, 'शिक्षा में देश का भविष्य बदलने की ताकत होती है। हर स्टूडेंट ऐसी व्यवस्था का हकदार है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और योग्यता पर आधारित हो। युवाओं की क्षमता में विश्वास रखने वाले व्यक्ति के रूप में आज मैं सभी छात्रों और अभिभावकों की चिंता और निराशा को समझता हूं। शिक्षा व्यवस्था को लोगों में विश्वास, निष्पक्षता और अवसर की भावना पैदा करनी चाहिए'। कुछ लोग माधवन की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग देर से रिएक्शन के लिए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by R. Madhavan (@actormaddy)




कमल हासन क्या बोले?
अभिनेता कमल हासन ने भी अपने एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) से पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, 'हमें इंतजार नहीं करना चाहिए था। जब एक बच्चा रोया था तभी हमें उसकी बात सुन लेनी चाहिए थी'।
 

विज्ञापन

ईशा कोप्पिकर बोलीं- 'दुखी महसूस कर रही हूं'
अभिनेत्री  ईशा कोप्पिकर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। अभिनेत्री ने बताया कि कई लोग उनसे पूछ रहे थे कि उन्होंने नीट विवाद पर अब तक अपनी प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी। इस पर उन्होंने कहा कि वह भी इस पूरे मामले को लेकर चिंतित हैं, लेकिन हर विषय पर तुरंत बोलना ही सही तरीका नहीं होता। ईशा ने वीडियो में कहा, 'नमस्कार, कई फैंस मुझसे पूछ रहे थे कि मैं नीट के बारे में बात क्यों नहीं कर रही हूं। इसलिए मुझे लगा कि यह बताना जरूरी है कि चाहे मैं इस समय कितना भी दुखी महसूस कर रही हूं, लेकिन हर चीज पर बोलना जरूरी नहीं होता। कई बार चुप रहना भी एक जिम्मेदारी होती है'।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Isha Koppikar (@isha_konnects)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed