फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Hollywood actor John Cusack backed the CJP-led student protests by posting on social media

‘2012’ फेम हॉलीवुड अभिनेता जॉन क्यूसैक ने किया सीजेपी प्रोटेस्ट का समर्थन, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

Thu, 23 Jul 2026 05:03 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 23 Jul 2026 05:03 PM IST
सार

John Cusack Supported Cjp Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहे विरोध प्रदर्शन ने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड कलाकारों पर भी गहरा प्रभाव डाला है। इसी बीच हाल ही में हॉलीवुड अभिनेता जॉन क्यूसैक ने भी छात्रों के समर्थन में पोस्ट साझा की।

विज्ञापन
Hollywood actor John Cusack backed the CJP-led student protests by posting on social media
जॉन क्यूसैक, अभिनेता - फोटो : अमर उजला

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में हो रहे सीजेपी के मार्च में कई बॉलीवुड कलाकारों ने हिस्सा लिया। अब इस अंदोलन को हॉलीवुड से भी सपोर्ट मिल रहा है। अभिनेता जॉन क्यूसैक ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए अपना समर्थन जताया। पढ़िए क्या लिखा क्यूसैक ने-

विज्ञापन


जॉन क्यूसैक ने शेयर की पोस्ट 

हॉलीवुड अभिनेता जॉन क्यूसैक ने नीट यूजी की पेपर लीक मामले के विरोध का समर्थन किया है। गुरुवार को एक्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने लेखिका-कार्यकर्ता अरुंधति रॉय का एक लेख पोस्ट किया। क्यूसैक ने इसके कैप्शन में लिखा, ‘मेरे पसंदीदा साथी कॉकरोच की ओर से यह अच्छी खबर है। कॉकरोच डेमोक्रेसी: अनआर्म्ड एंड डेंजरस'

विज्ञापन

Hollywood actor John Cusack backed the CJP-led student protests by posting on social media
जॉन क्यूसैक का पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

पहले सीएए का भी कर चुके समर्थन 
बताते चलें कि यह पहली बार नहीं है जब भारत में हो रहे किसी विरोध का एक्टर ने समर्थन किया। इसके पहले भी क्यूसैक ने 2019 में हुए नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को अपना सपोर्ट दिया था। इतना ही नहीं उस वक्त जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की भी जमकर आलोचना की थी। 

Hollywood actor John Cusack backed the CJP-led student protests by posting on social media
जॉन क्यूसैक, अभिनेता - फोटो : सोशल मीडिया

कई बॉलीवुड सेलेब्स ने किया समर्थन 
दिल्ली में नीट परीक्षा लीक के खिलाफ छात्रों और प्रशासन में तनाव जारी है। छात्र लगातार शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इस मुद्दे पर कई स्टार्स ने अपना समर्थन दर्ज कराया है। बीते दिनों जहां सलमान खान छात्रों के सपोर्ट में उतरे थे। वहीं अब आलिया भट्ट से लेकर आर माधवन तक कई स्टार्स छात्रों का सपोर्ट कर रहे हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: Jantar Mantar Protest: माधवन से आलिया भट्ट तक, छात्र प्रदर्शन के समर्थन में आए ये सितारे, जानिए क्या बोले?


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed