फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Work On The Film Deadpool Is Underway With Ryan Reynolds Returning As Wade Wilson

Deadpool: फिल्म ‘डेडपूल’ पर चल रहा काम, फिर वेड विल्सन बनकर लौटेंगे रयान रेनॉल्ड्स; एक्टर ने किया बड़ा खुलासा

Wed, 22 Jul 2026 06:35 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 22 Jul 2026 06:35 PM IST
सार

Deadpool Next Part: हॉलीवुड स्टार रयान रेनॉल्ड्स ने फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। ‘डेडपूल’ के अगले पार्ट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Work On The Film Deadpool Is Underway With Ryan Reynolds Returning As Wade Wilson
डेडपूल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड स्टार रयान रेनॉल्ड्स ने कन्फर्म किया है कि नई ‘डेडपूल’ फिल्म पर काम शुरू हो चुका है और वह एक बार फिर वेड विल्सन के किरदार में नजर आएंगे।

विज्ञापन

फिल्म को लेकर क्या बोले एक्टर? 
रयान ने यह जानकारी फैनैटिक्स फेस्ट 2026 के दौरान दी। इससे पहले वह ह्यू जैकमैन के साथ ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ में नजर आए थे, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

विज्ञापन

इवेंट के दौरान रयान ने कहा कि फिल्मों में अभी भी कॉमिक्स के कई दिलचस्प हिस्से दिखाना बाकी है। उन्होंने बताया, ‘ऐसी कई चीजें हैं जो फिल्मों में अभी तक नहीं दिखीं। कुछ शानदार काम फैबियन निकीजा और गेरी डगन जैसे राइटर्स ने किया है, जिन्हें मैं बहुत पसंद करता हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, ‘कुछ नया आने वाला है… और हां, आगे चलकर एक और ‘डेडपूल’ फिल्म जरूर बनेगी। यह बहुत शानदार होगी।’ रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म अभी शुरुआती स्टेज में है और फिलहाल इससे कोई राइटर या डायरेक्टर नहीं जुड़ा है। मार्वल स्टूडियोज ने भी इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

 

Work On The Film Deadpool Is Underway With Ryan Reynolds Returning As Wade Wilson
डेडपूल एंड वूल्वरिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ ने मचाया धमाल
यह अपडेट ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ (2024) की जबरदस्त सफलता के बाद आया है। इस फिल्म में ह्यू जैकमैन ने वूल्वरिन के रूप में वापसी की थी और रयान ने फिर से वेड विल्सन का किरदार निभाया था।

यह फिल्म इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली R-रेटेड फिल्म बन गई थी, जिसने दुनियाभर में 1.338 बिलियन डॉलर की कमाई की।

Work On The Film Deadpool Is Underway With Ryan Reynolds Returning As Wade Wilson
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' - फोटो : इंस्टाग्राम

जल्द रिलीज होगी ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’
वहीं, मार्वल की आने वाली फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ 30 जुलाई को भारत में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में टॉम हॉलैंड, जेंडाया, जैकब बैटलन, सैडी सिंक, लिजा कोलोन-जायस, जॉन बर्नथल और माइकल मांडो नजर आएंगे।

Work On The Film Deadpool Is Underway With Ryan Reynolds Returning As Wade Wilson
अवेंजर्स- डूम्सडे - फोटो : यूट्यूब

फैंस को 'डूम्सडे' का इंतजार 
इसके अलावा मार्वल स्टूडियोज ने ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का पहला ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है। इसमें क्रिस इवांस एक बार फिर स्टीव रोजर्स के रूप में वापसी करते दिखेंगे, जो क्रिस हेम्सवर्थ के थॉर के साथ मिलकर रॉबर्ट डाउनी जूनियर के डॉक्टर डूम का सामना करेंगे।

‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में पहली बार एक्स-मेन और फैंटास्टिक फोर के किरदार भी एवेंजर्स के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 18 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें- Avengers Doomsday: लौट आया कैप्टन अमेरिका, रिलीज हुआ 'अवेंजर्स डूम्सडे' का ट्रेलर; इस दिन रिलीज होगी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed