फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar fame actress Ayesha Khan viral video Detained by mumbai police before protesting

Ayesha Khan Detained: हिरासत में ली गईं ‘धुरंधर’ फेम आयशा खान, मुंबई की सड़कों पर कर रही थीं ऐसा काम

Wed, 22 Jul 2026 05:03 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 22 Jul 2026 05:03 PM IST
सार

Ayesha Khan Viral Video: फिल्म 'धुरंधर' में 'शरारत' गाने पर डांस करने वाली अभिनेत्री आयशा खान को मुबई पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। आइए जानते हैं क्या पूरा मामला?

विज्ञापन
Dhurandhar fame actress Ayesha Khan viral video Detained by mumbai police before protesting
आयशा खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'धुरंधर' फेम अभिनेत्री आयशा खान को हाल ही में मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अभिनेत्री ने इस डरावने अनुभव को वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर साझा किया है।
विज्ञापन


हिरासत में आयशा खान
आयशा खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है, 'मैं शांतिपूर्वक सड़क पर खड़ी थी। मैंने एक शब्द भी नहीं कहा था। मैंने विरोध प्रदर्शन भी नहीं शुरू किया था। मुझे और मेरी महिला दोस्तों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।'
विज्ञापन

इसी वीडियो में आयशा का दोस्त कहता है 'मेरा आज मैथ्स का प्रेक्टिकल है। मुझे बिना किसी वजह से यहां से उठा लिया गया है।'

Dhurandhar fame actress Ayesha Khan viral video Detained by mumbai police before protesting
आयशा खान - फोटो : सोशल मीडिया
आयशा के साथ हुई जबरदस्ती!
एक और वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ महिला पुलिस कर्मचारी आयशा को वैन के अंदर धकेल रही हैं। इस बीच आयशा खान उनका विरोध करती हैं। वह पुलिस वालों पर चिल्लाती भी हैं।
वैन में बैठकर पुलिस वालों से आयशा पूछती हैं, 'आप लोग ये तो बताओ कि मुझे कहां लेकर जा रहे हो? हम अपने घर वालों को क्या बोलें कि आप हमें कहां लेकर जा रहे हो?' हालांकि पुलिस इस पर कोई जवाब नहीं देती है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Buzzzooka Scrolls (@buzzzookascrolls)



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Buzzzooka Spotlight (@buzzzookaspotlight)

आयशा ने बताई पूरी कहानी
आयशा खान ने एक और वीडियो शेयर किया है। इसमें वह कह रही हैं, 'मैं वर्ली पुलिस स्टेशन में हूं। मैं छात्रों के विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बनना चाहती थी। मैं लगभग 4 बजे दादर पहुंची थी। मैं वहां खड़ी थी। एक सर आए और उन्होंने कहा कि आप प्रदर्शन नहीं कर सकते। इस पर मैंने उनसे पूछा कि आप बता दीजिए कि दूसरा क्या रास्ता है? इसके बाद उन्होंने मेरे भाई और दोस्तों को खींचा। इसके बाद पुलिस ने हमें वैन में बैठाया और यहां ले आए।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ayesha Khan (@ayeshaakhan_official)


विज्ञापन

आयशा खान का वर्कफ्रंट
आयशा खान ने रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' से लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने 2020 में जूनियर आर्टिस्ट के रूप में अपना सफर शुरू किया था। उन्होंने 'बालवीर रिटर्न्स' से पहचान बनाई।
हाल ही में वह फिल्म 'धुरंधर' के गाने 'शरारत' में डांस करते हुए नजर आईं। इसके अलावा वह फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' में नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed