फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunidhi Chauhan on quitting reality shows says this is not not my place

Sunidhi Chauhan: सुनिधि चौहान ने क्यों छोड़ा रियलिटी शो? गायिका ने इल्जाम लगाते हुए बताई अहम वजह

Wed, 22 Jul 2026 04:04 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 22 Jul 2026 04:04 PM IST
सार

Sunidhi Chauhan On Reality Shows: सुनिधि चौहान ने गायिकी के साथ रियलिटी शोज को जज किया है। हालांकि उन्होंने रियलिटी शोज को जज करना छोड़ दिया है। अब उन्होंने इसकी वजह बताई है।

विज्ञापन
Sunidhi Chauhan on quitting reality shows says this is not not my place
सुनिधि चौहान - फोटो : संवाद

विस्तार

सुनिधि चौहान बॉलीवुड की सबसे चर्चित गायिकाओं में से एक हैं। गायिकी के अलावा वह कई सिंगिंग रियलिटी शोज को भी जज कर चुकी हैं। उनके फैंस जानना चाहते हैं कि उन्होंने शोज को जज करना क्यों छोड़ दिया है? इस पर गायिका ने बात की है।
विज्ञापन


सुनिधि के लिए नहीं रियलिटी शो
सुनिधि चौहान ने शेखर टुनाइट शो में रियलिटी शोज को छोड़ने को लेकर कहा 'मैं बहुत लंबे समय तक इसका हिस्सा रही। लेकिन फिर मैंने इसे छोड़ दिया क्योंकि मुझे लगा कि यह मेरी जगह नहीं है।'
विज्ञापन

Sunidhi Chauhan on quitting reality shows says this is not not my place
सुनिधि चौहान - फोटो : संवाद
सुनिधि ने जताया एतराज
उन्होंने कहा यह बहुत दुखद बात है। पहले, ऑटो-ट्यून या मेलोडाइन का इस्तेमाल गानों में किसी खास इफेक्ट के लिए किया जाता था। लेकिन आप ऐसा रियलिटी शो में नहीं कर सकते, जहां आपको पूरी तरह से असली और ईमानदार होना चाहिए। मुझे लग गया कि यह कहीं और जा रहा है, जिसका हिस्सा मैं नहीं बन सकती।'

Jennifer Winget: पति के साथ हुईं रोमांटिक, पिता को लगाया गले; जेनिफर विंगेट ने शेयर की शादी की नई तस्वीरें

Sunidhi Chauhan on quitting reality shows says this is not not my place
सुनिधि चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
सुनिधि को लोगों ने दिया सम्मान
बातचीत इस ओर भी बढ़ी कि लाइव परफॉर्मेंस के दौरान सिंगर्स को कभी-कभी किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। शेखर ने केके और सोनू निगम जैसे आर्टिस्ट्स से जुड़ी घटनाओं का जिक्र किया और सुनिधि से पूछा कि क्या उन्हें कभी स्टेज पर अपमानजनक या असहज व्यवहार का सामना करना पड़ा है।
इस पर सुनिधि ने कहा 'मैं बहुत किस्मत वाली हूं क्योंकि आज तक मेरे साथ ऐसा बर्ताव नहीं हुआ है। लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया है... सिर्फ प्यार ही नहीं, बल्कि सम्मान भी दिया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed