Singham: 'असली सिंघम तो जंतर-मंतर पर बैठा है'; फिल्म ‘सिंघम’ के 15 साल पूरे, पोस्ट करने पर ट्रोल हुए अजय देवगन
15 Years Of Singham: फिल्म 'सिंघम' की रिलीज को 15 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में अभिनेता अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर फिल्म की एक क्लिप शेयर की है। मगर, इस पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 2011 में फिल्म आई थी 'सिंघम'। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन ने बाजीराव सिंघम की लीड भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की रिलीज को 15 साल पूरे हो गए हैं। 'सिंघम' की एनिवर्सरी पर अजय देवगन ने एक पोस्ट शेयर किया है और फिल्म का आइकॉनिग सीन साझा किया है।
अजय देवगन बोले- 'जुलाई हमारे लिए खास है'
अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए 'सिंघम' का एक सीन साझा किया है। इसके साथ लिखा है, 'जुलाई का महीना हमारे लिए वाकई बहुत खास है। 'सिंघम' के 15 साल पूरे हुए। आगे उन्होंने रोहित शेट्टी को टैग किया है। मगर, उस पोस्ट पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
यूजर्स बोले- 'असली सिंघम तो जंतर-मंतर पर बैठा है'
अजय देवगन ने जो क्लिप साझा की है, वह सीन उनके और प्रकाश राज के बीच फिल्माया गया है। बता दें कि प्रकाश राज ने इस फिल्म में जयकांत शिकरे की भूमिका निभाई। अजय देवगन के पोस्ट पर नेटिजंस ट्रोल कर रहे हैं। वे लिख रहे हैं, 'असली सिंघम तो जंतर-मंतर पर बैठा है'। दरअसल, पोस्ट को नीट पेपर को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर से शुरू हुए छात्र आंदोलन से जोड़ा जा रहा है।
छात्र आंदोलन में प्रकाश राज ने लिया हिस्सा
दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की तरफ से शुरू किए गए छात्र आंदोलन को प्रकाश राज ने समर्थन दिया है। प्रकाश राज ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं के आंदोलन में बीते दिनों हिस्सा लिया था। प्रकाश राज ने भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं का हौसला बढ़ाया। ऐसे में जब अजय देवगन ने फिल्म की एनिवर्सरी पर एक क्लिप साझा किया तो उन्हें ट्रोल करते हुए कहा जा रहा है कि असली सिंघम जयकांत शिकरे (प्रकाश राज) है।