फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Odyssey Collection: क्या 'द ओडिसी' के लिए मंगल रहा मंगलवार का दिन? जानिए पांचवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Tue, 21 Jul 2026 09:10 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 21 Jul 2026 09:10 PM IST
सार

The Odyssey Box Office Collection: फिल्म 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर पांचवें दिन भी ठीक ठाक कलेक्शन किया है। जानिए यह फिल्म आज 'धमाल 4' से कितना आगे निकली है। 

विज्ञापन
The Odyssey box office Collection day 5 total earning of Nolan film on tuesday
द ओडिसी - फोटो : अमर उजाला
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' की रिलीज का आज पांचवां दिन है। भले ही इस फिल्म का कलेक्शन आज कम हुआ हो, लेकिन भारतीय दर्शक इसे प्यार दे रहे हैं। शुरुआत में फिल्म ने बहुत अच्छा कलेक्शन किया था। जानिए मंगलवार को इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?
The Odyssey box office Collection day 5 total earning of Nolan film on tuesday
द ओडिसी - फोटो : एक्स
'द ओडिसी' की कुल कमाई
सैकनिल्क से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ‘द ओडिसी’ ने पांचवें दिन खबर लिखे जाने तक 5.91 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। इसका कुल कलेक्शन 75.56 करोड़ रुपये हो गया है। बता दें कि वीकएंड के बाद फिल्म का कलेक्शन काफी कम हुआ है।
The Odyssey box office Collection day 5 total earning of Nolan film on tuesday
फिल्म 'द ओडिसी' रिव्यू - फोटो : X
'द ओडिसी' का अब तक का कलेक्शन
  • पहले दिन 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर 17.40 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • दूसरे दिन इसका कलेक्शन 22 करोड़ रुपये रहा था। 
  • तीसरे दिन यानी रविवार को इसने 21.90 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • चौथे दिन फिल्म की कमाई 8.35 करोड़ रुपये हुई थी।

Jennifer Winget: पति के साथ हुईं रोमांटिक, पिता को लगाया गले; जेनिफर विंगेट ने शेयर की शादी की नई तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
The Odyssey box office Collection day 5 total earning of Nolan film on tuesday
द ओडिसी - फोटो : यूट्यूब
‘द ओडिसी’ का 'धमाल 4' से मुकाबला
‘द ओडिसी’ के अलावा भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ भी मौजूद है। इसने रिलीज के 12वें दिन यानी मंगलवार को 2.64 करोड़ रुपये कमाए हैं। दूसरे सोमवार को इसने 3.25 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 130.39 करोड़ रुपये हो चुका है। 
इस फिल्म के अलावा बॉक्स ऑफिस पर ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल' मौजूद हैं। दोनों धीमी गति से कमाई कर रही हैं।
विज्ञापन
The Odyssey box office Collection day 5 total earning of Nolan film on tuesday
द ओडिसी ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
‘द ओडिसी’ की स्टारकास्ट
‘द ओडिसी’ की कहानी ग्रीक कवि होमर के महाकाव्य पर आधारित है। इसे क्रिस्टोफर नोलन ने अपने अलग अंदाज में पेश किया है।
इसमें हॉलीवुड के चर्चित कलाकार नजर आए हैं। जिसमें मैट डेमन के अलावा टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिंसन, जेंडाया, चार्लीज थेरॉन, लुपिता न्योंगो और हिमेश पटेल शामिल हैं। फिल्म में मैट डेमन ने राजा ओडिसीस का किरदार निभाया है, उनके अभिनय को खूब सराहा जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed