फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Godzilla x Kong actor Kaylee Hottle dies at 18 after a car accident in Maryland

Kaylee Hottle Death: 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग' की अभिनेत्री केली हॉटल का 18 की उम्र में निधन; सड़क हादसे में गई जान

Wed, 22 Jul 2026 10:53 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 22 Jul 2026 10:53 AM IST
सार

Kaylee Hottle Death: अमेरिकी अभिनेत्री केली हॉटल नहीं रहीं। महज 18 साल की उम्र में एक सड़क हादसे में उनकी जान चली गई।

विज्ञापन
Godzilla x Kong actor Kaylee Hottle dies at 18 after a car accident in Maryland
केली हॉटल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री केली हॉटल का निधन हो गया है। एक सड़क दुर्घटना में केली की जान गई। वे 18 साल की थीं। अभिनेत्री ने साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग' और साल 2024 में रिलीज हुई इसकी अगली कड़ी 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग- द न्यू एम्पायर' में अभिनय किया था। केली के निधन की पुष्टि उनके पिता ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की है।

विज्ञापन


मैरीलैंड में हुआ था हादसा
अमेरिकी एक्ट्रेस केली हॉटल की मौत अमेरिका के मैरीलैंड में हुए एक सड़क हादसे में हुई। केली के पिता जोशुआ हॉटल ने अमेरिकन साइन लैंग्वेज में फेसबुक लाइव के जरिए केली मौत की दुखद सूचना दी। बाद में TMZ को भी उन्होंने इसकी पुष्टि की। केली हॉटल ने 'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग- द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाया था। 
विज्ञापन


केली के स्कूल ने जताया शोक
टेक्सास स्कूल फॉर द डेफ ने भी सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर उनके निधन की पुष्टि की। यहां केली हॉटल सीनियर स्टूडेंट थीं। स्कूल ने अपने बयान में कहा, 'हमें बहुत दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि हमारी TSD सीनियर स्टूडेंट, केली हॉटल का कल फ्रेडरिक, मैरीलैंड में एक कार एक्सीडेंट में दुखद निधन हो गया'। आगे कहा, 'इस बेहद मुश्किल समय में हमारी संवेदनाएं केली के परिवार, दोस्तों, सहपाठियों और उन सभी लोगों के साथ हैं, जो उन्हें जानते थे और उनसे प्यार करते थे। अभी हमारे पास बहुत कम जानकारी है और हम सभी से गुजारिश करते हैं कि वे केली के परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें। हादसे से जुड़ी परिस्थितियों के बारे में कोई भी बात शेयर करने या अंदाजा लगाने से बचें'।
विज्ञापन
विज्ञापन


जॉर्जिया में हुआ था केली का जन्म
साल 2007 में जॉर्जिया में जन्मी केली का बचपन अमेरिका के टेक्सस में बीता। अमेरिकन साइन लैंग्वेज (ASL) आने के चलते उन्हें कम उम्र में विज्ञापन मिलने शुरू हो गए थे। साल 2021 में 'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' के जरिए उन्होंने फिल्मी करियर शुरू किया। फिल्म में उन्हें 'जिया' नाम की एक दिव्यांग बच्ची भूमिका में देखा गया। फिर साल 2024 में केली 'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' में भी इसी भूमिका में नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed