फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jennifer Winget: पति के साथ हुईं रोमांटिक, पिता को लगाया गले; जेनिफर विंगेट ने शेयर की शादी की नई तस्वीरें

Tue, 21 Jul 2026 08:25 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 21 Jul 2026 08:25 PM IST
सार

Jennifer Winget Marriage Photos: जेनिफर विंगेट ने 16 जुलाई को अपने लंबे समय से पार्टनर रहे विलियम इश्माएल से शादी कर ली है। उन्होंने अपनी शादी की ताजी तस्वीरें शेयर की हैं।
 
विज्ञापन
Jennifer Winget Drops New Dreamy UK Wedding Pics With Longtime Boyfriend William Ishmael
जेनिफर विंगेट की शादी की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@jenniferwinget1
जेनिफर विंगेट ने यूके में एक छोटे से समारोह में अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड विलियम इश्माएल से शादी कर ली है। शनिवार शाम को, जेनिफर विंगेट ने अपनी शानदार शादी की तस्वीरें शेयर कीं और इस खबर की पुष्टि की। आज उन्होंने अपनी शादी की कई शानदार तस्वीरें पोस्ट की हैं।
Jennifer Winget Drops New Dreamy UK Wedding Pics With Longtime Boyfriend William Ishmael
जेनिफर विंगेट की शादी की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@jenniferwinget1
पोस्ट में क्या है?
इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें देखा जा सकता है कि वह विलियम की बाहों में हैं। अन्य तस्वीरों में उनका ब्राइडल लुक, कढ़ाई वाला घूंघट खूबसूरत लग रहा है। एक तस्वीर में वह अपने जीवनसाथी के साथ सीढ़ियों से नीचे उतर रही हैं। एक और तस्वीर में वह अपने पिता को गले लगाते हुए एक भावुक हो रही हैं।

क्या अरिजीत सिंह कर रहे प्लेबैक सिंगिंग में वापसी? 'आवारापन 2' के गाने के रिलीज होने पर टीम ने दी सफाई

Jennifer Winget Drops New Dreamy UK Wedding Pics With Longtime Boyfriend William Ishmael
जेनिफर विंगेट की शादी की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@jenniferwinget1
कब हुई शादी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माएल ने गुरुवार, 16 जुलाई को यूनाइटेड किंगडम में एक छोटे से समारोह में शादी की। शादी में केवल परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। 
जेनिफर और विलियम के डेटिंग करने की अफवाहें काफी समय से चल रही थीं, लेकिन इस जोड़े ने अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jennifer Winget Drops New Dreamy UK Wedding Pics With Longtime Boyfriend William Ishmael
जेनिफर विंगेट की शादी की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@jenniferwinget1
कौन हैं विलियम?
विलियम इश्माएल सिंगापुर में रहने वाले एक फाइनेंस प्रोफेशनल हैं। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह 2022 से एमएचसी डिजिटल ग्रुप में बिजनेस डेवलपमेंट और ट्रेडिंग के डायरेक्टर हैं।
विज्ञापन
Jennifer Winget Drops New Dreamy UK Wedding Pics With Longtime Boyfriend William Ishmael
जेनिफर विंगेट की शादी की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@jenniferwinget1
पहले हो चुकी जेनिफर की शादी
जेनिफर की शादी पहले टेलीविजन अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से हुई थी। यह पूर्व जोड़ा नवंबर 2014 में अलग हो गया था और 2016 में उनका तलाक आधिकारिक तौर पर पूरा हो गया था।
 
View this post on Instagram

A post shared by Katy Tainton | South Wales Wedding Photographer (@katytaintonphotography)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed