फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Rupali Ganguly celebrates Vijay Ganguly National Award for Aaj Ki Raat calls Tamannaah Bhatia a star

रुपाली गांगुली के भाई विजय को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, अभिनेत्री ने तमन्ना की तारीफों के बांधे पुल

Mon, 20 Jul 2026 04:23 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Mon, 20 Jul 2026 04:23 PM IST
सार

Rupali Ganguly: टीवी अभिनेत्री रुपाली गांगुली के भाई विजय गांगुली को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही रुपाली ने 'आज की रात' गाने को लेकर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की जमकर तारीफ की है।

विज्ञापन
Rupali Ganguly celebrates Vijay Ganguly National Award for Aaj Ki Raat calls Tamannaah Bhatia a star
रुपाली गांगुली-विजय गांगुली-तमन्ना भाटिया - फोटो : IANS, इंस्टाग्राम

विस्तार

मशहूर टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने अपने भाई और कोरियोग्राफर विजय गांगुली के लिए सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक संदेश लिखा है। विजय को सुपरहिट फिल्म 'स्त्री 2' के मशहूर गाने 'आज की रात' में बेहतरीन कोरियोग्राफी के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है।

विज्ञापन

गर्व का पल
रुपाली ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, 'पहले मैं एक नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले डायरेक्टर पिता अनिल गांगुली की बेटी थी, और आज मैं एक नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले कोरियोग्राफर की बहन हूं। मुझे अपने भाई पर बहुत गर्व है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rupali Ganguly (@rupaliganguly)



 

विज्ञापन
विज्ञापन

मां का सपना सच हुआ
रुपाली ने आगे लिखा, 'मम्मी हमेशा कहती थीं कि तुम्हें 'आज की रात' गाने के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलेगा। उनकी कही बात सच हो गई, मुझे अभी भी इस पर यकीन नहीं हो रहा है।'

विज्ञापन

भाई का संघर्ष और पिता की सीख
रुपाली ने आगे लिखा, 'मैंने विजय को बहुत संघर्ष करते और मुश्किलों का सामना करते देखा है, लेकिन उसने कभी अपनी मुस्कान नहीं खोई। वह एक बेहद सीधे और नेक इंसान हैं।' रुपाली ने आगे लिखा, 'हमारे पापा हमेशा कहते थे कि चाहे कितनी भी सफलता मिले, हमेशा जमीन से जुड़े रहो और ईमानदारी से काम करो। विजय ने हमेशा ऐसा ही किया।'

रुपाली ने 'स्त्री 2' की टीम का किया शुक्रिया
रुपाली ने फिल्म के निर्माता दिनेश विजन, निर्देशक अमर कौशिक और अभिनेता राजकुमार राव का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने हमेशा उनके भाई का साथ दिया। साथ ही उन्होंने कड़ाके की ठंड में डांस करने वाले सभी बैकग्राउंड डांसर्स को भी धन्यवाद कहा। इसके साथ ही रुपाली ने फिल्म 'स्त्री 2' के गाने 'आज की रात' के लिए तमन्ना भाटिया का भी शुक्रिया अदा किया और उन्हें एक शानदार स्टार बताया।

'आज की रात' गाने की सफलता
राजकुमार राव और तमन्ना भाटिया पर फिल्माया गया गाना 'आज की रात' रिलीज होते ही सुपरहिट हो गया था। इस गाने के डांस स्टेप्स इतने पॉपुलर हुए कि सोशल मीडिया पर आम लोगों से लेकर बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज तक ने इस पर करोड़ों रील्स बनाईं। 

विजय गांगुली का करियर
विजय गांगुली बॉलीवुड के एक जाने-माने कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने 'स्त्री 2' से पहले 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', 'भेड़िया', 'जुग जुग जियो' और 'गोविंदा नाम मेरा' जैसी कई बड़ी फिल्मों के गानों को कोरियोग्राफ किया है।


यह भी पढ़ें: 'हमेशा छोटी स्टार', महेश बाबू-नम्रता शिरोडकर ने बेटी सितारा को दी 14वें जन्मदिन की बधाई; साझा की खास तस्वीर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed