फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhamaal 4 Box Office: क्या 'द ओडिसी' से लोहा ले रही 'धमाल 4'? जानें दूसरे मंगलवार को कितनी हुई कमाई

Tue, 21 Jul 2026 10:26 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 21 Jul 2026 10:26 PM IST
सार

Dhamaal 4 Collection: सिनेमाघरों में 'धमाल 4' का अब भी जलवा बरकरार है। बॉक्स ऑफिस पर 'द ओडिसी' के दबदबे के बावजूद इसने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Dhamaal 4 Box Office collection day 12 know total earnings on second tuesday
धमाल 4 - फोटो : अमर उजाला
अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' ने बारहवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। पहले हफ्ते में शानदार कमाई करने के बाद इसके कलेक्शन में कमी आई है। आइए जानते हैं कि इसने आज मंगलवार को 'द ओडिसी' के सामने कितना कलेक्शन किया है?
Dhamaal 4 Box Office collection day 12 know total earnings on second tuesday
धमाल 4 मूवी रिव्यू - फोटो : साभार-@imdb
'धमाल 4' की कमाई
'धमाल 4' ने आज दूसरे मंगलवार को खबर लिखे जाने तक बॉक्स ऑफिस पर 3.28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। फिल्म का कुल कलेक्शन 131.03 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म का बजट 150 से 200 करोड़ रुपये है। इस लिहाज से इसने ठीक-ठाक कलेक्शन कर लिया है।
Dhamaal 4 Box Office collection day 12 know total earnings on second tuesday
धमाल 4 - फोटो : इंस्टाग्राम
'धमाल 4' का अब तक का कलेक्शन
  • पहले हफ्ते में 'धमाल 4' ने 96 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
  • आठवें दिन इसने 5.50 करोड़ रुपये की कमाई की।
  • नौवें दिन इसने 10.25 करोड़ रुपये कमाए।
  • दसवें दिन इसने 12.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • ग्यारहवें दिन 3.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dhamaal 4 Box Office collection day 12 know total earnings on second tuesday
फिल्म 'द ओडिसी' का रिव्यू - फोटो : एक्स (ट्विटर)
'द ओडिसी' से मुकाबला
बॉक्स ऑफिस पर 'धमाल 4' का मुकाबला हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' से है। आज पांचवें दिन इस फिल्म ने 6.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कल इसने 8.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का टोटल कलेक्शन 76.45 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
Dhamaal 4 Box Office collection day 12 know total earnings on second tuesday
फिल्म 'अल्फा' - फोटो : इंस्टाग्राम
'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल'
सिनेमाघरों में आलिया भट्ट की अदाकारी वाली फिल्म 'अल्फा' और अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' लगी है। इसका कलेक्शन अब लाखों में सिमट गया है। 'अल्फा' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 94.46 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन 194.85 133 करोड़ रुपये हो गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed