फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shabana Azmi Suffered An Asthma Attack During The CJP Protest Saying Her Health Deteriorated Due To Tear Gas

Shabana Azmi: CJP प्रदर्शन के दौरान शबाना आजमी को आया अस्थमा अटैक, कहा- ‘आंसू गैस की वजह से बिगड़ी तबीयत’

Wed, 22 Jul 2026 11:13 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 22 Jul 2026 11:13 AM IST
सार

Shabana Azmi: दिल्ली में हुए CJP के प्रदर्शन के दौरान दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी को अस्थमा का अटैक आ गया। जानिए क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
Shabana Azmi Suffered An Asthma Attack During The CJP Protest Saying Her Health Deteriorated Due To Tear Gas
शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

75 साल की शबाना आजमी ने बताया कि सोमवार को ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान आंसू गैस के संपर्क में आने से उनकी तबीयत बिगड़ गई। वह छात्रों के समर्थन में इस प्रदर्शन में शामिल हुई थीं, जहां परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक के मुद्दे पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

विज्ञापन

आंसू गैस की वजह से आया अटैक
इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में शबाना आजमी ने बताया कि यह अटैक आंसू गैस (tear gas) की वजह से हुआ था। हालांकि, ठीक होने के बाद वह दोबारा प्रदर्शन में शामिल हुईं और छात्रों का समर्थन किया।

विज्ञापन

शबाना ने कहा कि उन्हें इनहेलर (पंप) की मदद से राहत मिली और वह जल्द ही ठीक हो गईं। उन्होंने बताया, ‘मुझे अस्थमा है और आंसू गैस की वजह से अटैक आ गया था, लेकिन मेरे पास मेरा पंप था, इसलिए अब मैं ठीक हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Shabana Azmi Suffered An Asthma Attack During The CJP Protest Saying Her Health Deteriorated Due To Tear Gas
सीजेपी का विरोध प्रदर्शन। - फोटो : पीटीआई।

शबाना ने की छात्रों के जज्बे की तारीफ
उन्होंने यह भी बताया कि तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पास की एक बिल्डिंग में ले जाया गया था। ठीक होने के बाद वह वापस आईं और उन छात्रों से मिलीं जो प्रदर्शन के दौरान घायल हो गए थे।

छात्रों के जज्बे की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, ‘उनका हौसला काबिल-ए-तारीफ है। मैं उन्हें सलाम करती हूं।’

Shabana Azmi Suffered An Asthma Attack During The CJP Protest Saying Her Health Deteriorated Due To Tear Gas
नड्डा से मिले सीजेपी के नेता - फोटो : ani

पहले भी लिख चुके हैं पीएम को चिट्ठी
शबाना आजमी ने यह भी बताया कि उन्होंने और उनके पति जावेद अख्तर ने पहले इस मुद्दे को प्रधानमंत्री तक चिट्ठी के जरिए पहुंचाने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा, ‘हमने 15 जुलाई को प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था और सोनम वांगचुक से बातचीत शुरू करने की अपील की थी। हमें जवाब मिला कि दो दिन में प्रतिक्रिया दी जाएगी, लेकिन काफी इंतजार के बाद भी कोई जवाब नहीं आया, इसलिए हमें यहां आना पड़ा।’

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदर्शन के दौरान उन्होंने आंसू गैस और पुलिस की कार्रवाई देखी, लेकिन इसके बावजूद छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों पर डटे रहे और सरकार से बातचीत की मांग करते रहे।

Shabana Azmi Suffered An Asthma Attack During The CJP Protest Saying Her Health Deteriorated Due To Tear Gas
प्रकाश राज, शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया

प्रकाश राज भी हुए थे शामिल 
इस ‘चलो संसद’ मार्च में शबाना आजमी फिल्म इंडस्ट्री की उन गिनी-चुनी हस्तियों में से थीं, जो खुद ग्राउंड पर पहुंचीं। बाद में उन्होंने अभिनेता प्रकाश राज और CJP के अभिजीत दिपके के साथ मार्च का एक वीडियो भी शेयर किया।

ये भी पढ़े- Kaylee Hottle Death: 'गॉडजिला एक्स कोंग' की अभिनेत्री केली हॉटल का 18 की उम्र में निधन; सड़क हादसे में गई जान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed