फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Naseeruddin Shah Calls Delhi Police Goons Over Lathicharge On Students During CJP Protest

‘गुस्से से खौल रहा हूं’, नसीरुद्दीन शाह ने दिल्ली पुलिस को कहा ‘गुंडा’; छात्रों पर लाठीचार्ज करने पर भड़के

Wed, 22 Jul 2026 12:01 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 22 Jul 2026 12:01 PM IST
सार

Naseeruddin Shah on CJP Protest: दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर इस पूरे मामले पर अपनी बात रखी। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।

विज्ञापन
Naseeruddin Shah Calls Delhi Police Goons Over Lathicharge On Students During CJP Protest
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने चल रहे छात्र प्रदर्शन पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लाठीचार्ज करने वाले दिल्ली पुलिस कर्मियों की तुलना अमेरिका के ICE एजेंट्स से की। अपने गुस्से भरे संदेश में उन्होंने कहा कि प्रदर्शन की तस्वीरें देखकर उन्हें बहुत दुख और गुस्सा आया, लेकिन उन्होंने युवाओं से हिम्मत न हारने और लड़ाई जारी रखने की अपील भी की।

विज्ञापन

छात्रों पर हमले से नाराज हुए नसीरुद्दीन शाह
CJP के ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के एक दिन बाद नसीरुद्दीन शाह ने वीडियो संदेश जारी किया। यह वीडियो CJP के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर मंगलवार रात को शेयर किया गया। उर्दू में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘अगर एक जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे तो उसका दिल यही चाहेगा कि पूरा मुल्क उसी की तरह जाहिल, नासमझ, नाकाबिल और बेरहम बने।’

विज्ञापन

Naseeruddin Shah Calls Delhi Police Goons Over Lathicharge On Students During CJP Protest
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

मुझे अमेरिका के ICE एजेंट्स की याद दिलाते हैं
छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर उन्होंने आगे कहा, ‘इस वक्त मेरा दिल भी भरा हुआ है और मैं गुस्से से खौल भी रहा हूं यह देखकर कि हमारे बच्चों के साथ किस तरह जुल्म किया जा रहा है उन गुंडों के हाथों, जो मुझे अमेरिका के ICE एजेंट्स की याद दिलाते हैं, मुंह पर नकाब लगाए हुए, हाथ में डंडा लिए हुए। कभी अपने बच्चों के बारे में भी सोचा करो और यह भी सोचो कि तुम्हारा अंजाम तुम्हें भी एक दिन जरूर मिलेगा।’

Naseeruddin Shah Calls Delhi Police Goons Over Lathicharge On Students During CJP Protest
सीजेपी का विरोध प्रदर्शन - फोटो : पीटीआई

आप अपनी लड़ाई लड़ते रहें
अपने वीडियो के आखिर में उन्होंने छात्रों से अपील की। उन्होंने कहा, ‘मैं इन सभी बच्चों से कहना चाहता हूं कि हिम्मत न हारें। बहुत से लोगों की हमदर्दी आपके साथ है। बहुत से लोग आपके साथ हैं। आप अपनी लड़ाई लड़ते रहें। मुझे हमारे देश की युवा पीढ़ी से हमेशा उम्मीद रही है और अब वह उम्मीद और बढ़ गई है। हम आपके साथ हैं।’

विज्ञापन

सोमवार को प्रदर्शन में क्या हुआ?
दिल्ली अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार को न्यू दिल्ली इलाके में CJP के प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने आक्रामक और हिंसक व्यवहार किया। पुलिस के बार-बार समझाने और चेतावनी देने के बावजूद वे नहीं माने और लागू नियमों का उल्लंघन किया।

वहीं, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस ने बिना भेदभाव के उन पर हमला किया, जिससे कई लोग घायल हुए। सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें पुलिस छात्रों पर लाठीचार्ज करती और आंसू गैस छोड़ती दिख रही है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग सिविल कपड़ों में आकर भी उन पर हमला कर रहे थे।

Naseeruddin Shah Calls Delhi Police Goons Over Lathicharge On Students During CJP Protest
सीजेपी के प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करते सुरक्षा कर्मी - फोटो : एएनआई
आखिर ये प्रदर्शन क्यों हो रहा है?
CJP के नेतृत्व में यह प्रदर्शन पिछले दो हफ्तों से ज्यादा समय से चल रहा है। इसमें शिक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी, खासकर NEET परीक्षा पेपर लीक के आरोपों को लेकर विरोध हो रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी इस महीने की शुरुआत में इस प्रदर्शन में शामिल हुए और जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल शुरू की।

मंगलवार को प्रदर्शनकारियों की सरकार के प्रतिनिधियों से बातचीत भी हुई, लेकिन प्रदर्शन अभी भी जारी है। वहीं, विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे, लेकिन उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

ये भी पढ़ें- Shabana Azmi: CJP प्रदर्शन के दौरान शबाना आजमी को आया अस्थमा अटैक, कहा- ‘आंसू गैस की वजह से बिगड़ी तबीयत’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed