करिश्मा तन्ना ने प्रेग्नेंसी में भी नहीं छोड़ा वर्कआउट; शेयर कीं फोटोज; 42 की उम्र में मां बनेंगी अभिनेत्री
Karishma Tanna Pregnancy: अभिनेत्री करिश्मा तन्ना जल्द मां बनने वाली हैं। अभिनेत्री अपनी प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री करिश्मा तन्ना प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं। वे अपना भरपूर ख्याल रख रही हैं। इसकी झलकियां अक्सर सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने गर्भावस्था में भी वर्कआउट करना जारी रखा है। उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
वर्कआउट करती दिखीं करिश्मा तन्ना
करिश्मा तन्ना ने आज बुधवार को अपनी कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उन्होंने अपनी कई फोटोज साझा की हैं, जिनमें वे अपना पसंदीदा खाना एंजॉय करती दिख रही हैं। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। साथ ही एक फोटो में वे वर्कआउट भी करती दिखी हैं।
करिश्मा बोलीं- 'जिंदगी आजकल'
करिश्मा तन्ना ने इससे पहले भी प्रेग्नेंसी में अपने वर्कआउट सेशन की झलकियां सोशल मीडिया पर साझा की हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वे जिम में डांस करती दिखीं। आज शेयर किए पोस्ट के साथ करिश्मा ने लिखा है, 'जिंदगी आजकल'।
केसर आम का उठाया लुत्फ
प्रेग्नेंसी में करिश्मा तन्ना केसर आम का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। उन्हें ये आम नीता अंबानी ने भेजे हैं। एक्ट्रेस ने जो तस्वीर साझा की है, उस पर एक खास मैसेज भी लिखा है। इसके अलावा वे चाइनीज फूड भी एंजॉय कर रही हैं।
पहले बच्चे का स्वागत करेंगे करिश्मा और वरुण
करिश्मा तन्ना ने अपनी एक मिरर सेल्फी भी शेयर की है। साथ ही एक फोटो में वे पति वरुण बंगेरा के साथ नजर आ रही हैं। बता दें कि करिश्मा और वरुण की शादी साल 2022 में हुई थी। कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने को तैयार हैं।