{"_id":"6a59e4bf9397de31d30ddd59","slug":"15-years-of-singham-starring-ajay-devgn-and-kajal-aggarwal-unknown-facts-of-rohit-shetty-action-film-2026-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"15 years of Singham: फिल्म के लिए रोहित ने ब्लास्ट की थीं नई स्कॉर्पियो, काजल अग्रवाल नहीं थीं पहली पसंद","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
15 years of Singham: फिल्म के लिए रोहित ने ब्लास्ट की थीं नई स्कॉर्पियो, काजल अग्रवाल नहीं थीं पहली पसंद
Wed, 22 Jul 2026 02:05 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Wed, 22 Jul 2026 02:05 PM IST
सार
15 years of Singham: एक्शन फिल्म की बात हो 'सिंघम' का नाम ना आए, ऐसा हो सकता है क्या? साल 2011 में रिलीज हुई अजय देवगन अभिनीत इस फिल्म को रिलीज हुए आज 15 साल पूरे हो चुके हैं। यहां जानें रोहित शेट्टी निर्देशित इस फिल्म के बारे में कुछ खास बातें...
विज्ञापन
सिंघम के 15 साल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्शन फिल्मों में एक्टर्स के मार-धाड़ वाले सीन्स पर सिनेमाघरों में जमकर तालियां बजती हैं। 2011 में भी एक ऐसी ही फिल्म रिलीज हुई थी जिसमें दर्शकों ने कई साल बाद किसी दमदार पुलिस ऑफिसर को पर्दे पर देखा था।
सिनेमाघराें में फिल्म देखते हुए लोगों ने इसे खूब एंजॉय किया और जमकर तालियां बजाईं। हम बात कर रहे हैं अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम' की जिसे आज रिलीज हुए 15 साल पूरे हो चुके है। इस खबर में जानिए फिल्म से जुड़े कुछ अनसुने किस्से...

फिल्म 'सिंघम'
- फोटो : सोशल मीडिया
शून्य डिग्री तापमान में शूटिंग
फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र के पंचगनी में चल रही थी। फिल्म का टाइटल सॉन्ग 'सिंघम' रात में फिल्माया जा रहा था। उस वक्त तापमान 0 डिग्री या उसके आस पास था। जहां सारी यूनिट गर्म कपड़ों में शूटिंग कर रही थी, वहीं अजय सिर्फ धोती पहने हुए थे। और तो और उन्हें तालाब के ठंडे पानी से बाहर निकलते हुए सीन देना था। अजय ने कड़ाके की सर्दी और ठंडे पानी में इस सीन को शूट किया।

रोहित शेट्टी, अनुष्का शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
काजल अग्रवाल नहीं थीं पहली पसंद
फिल्म में अभिनेत्री काजल अग्रवाल की मासूमियत के फैंस दीवाने हो गए थे। मगर फिल्म के लिए काजल मेकर्स की पहली पसंद नहीं थी। मेकर्स ने पहले अनुष्का शेट्टी को इस रोल के फाइनल किया था। मगर फीस को लेकर अनुष्का के साथ गलतफहमी हो गई जिसके बाद एक्ट्रेस ने फिल्म छोड़ दी।
कम ही लोग जानते हैं कि इस फिल्म के ओरिजिनल तमिल वर्जन 'सिंघम' में अनुष्का शेट्टी ही लीड एक्ट्रेस थी। हालांकि, उनके जाने के बाद मेकर्स ने असिन के नाम पर भी चर्चा की पर अंत में काजल अग्रवाल को कास्ट किया।

प्रकाश राज, अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
कम वक्त में पूरी हो गई थी शूटिंग
आमतौर पर एक्शन फिल्में बनाने में वक्त लगता है। एक-एक सीन को कई बार दोहराया जाता है। मगर फैंस को यह जानकर हैरत होगी कि 'सिंघम' की शूटिंग बहुत कम समय में ही पूरी हो गई थी।
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन मिलाकार सारा काम मात्र पांच महीने में ही पूरा हो गया था। गोवा, मुंबई और पंचगनी मिलाकर लगभग पूरी फिल्म महाराष्ट्र में ही शूट हुई थी।

तमिल फिल्म 'सिंघम' में सूर्या
- फोटो : सोशल मीडिया
तमिल फिल्म 'सिंघम' की रीमेक
2010 में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'सिंघम' का निर्देशन हरि ने किया। इस फिल्म में सूर्या, प्रकाश राज, अनुष्का शेट्टी और नास्सर मुख्य किरदारों में थे। इसी फिल्म का रीमेक बनी अजय देवगन और रोहित शेट्टी की 'सिंघम'। रिलायंस बिग पिक्चर्स ने इसके हिंदी और कन्नड़ राइट्स खरीदे थे।

फिल्म 'सिंघम में अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
बिना बॉडी डबल शूट किया खतरनाक सीन
फिल्म 'सिंघम' में कई खतरनाक एक्शन सीन थे। अजय देवगन ने अपने ज्यादातर मुश्किल स्टंट खुद किए थे। उन्होंने किसी भी बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं किया।

प्रकाश राज
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रकाश की एक्टिंग देख प्रभावित हुए रोहित
फिल्म 'सिंघम' में विलेन का किरदार प्रकाश राज ने किया था। जब रोहित ने 'सिंघम' बनाने का सोचा तब उन्हें लगा कि किसी बॉलीवुड एक्टर को विलेन के रूप में लेना चाहिए। मगर जब उन्होंने ओरिजिनल 'सिंघम' में प्रकाश राज की एक्टिंग देखी, तो उन्हें वो ही विलेन के लिए परफेक्ट लगे।
रोहित को एक्टर की कॉमेडी टाइमिंग इतनी परफेक्ट लगी कि उन्होंने उनके ही हिंदी रीमेक में विलेन के रोल में कास्ट कर लिया।

फिल्म 'सिंघम' में अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के लिए किए असल ब्लास्ट
फिल्म की 80 प्रतिशत शूटिंग गोवा और उसके आस-पास के गांव में की गई थी। फिल्म में दिखाया गया पॉपुलर ब्लास्ट सीन, हर किसी का फेवरेट है। एक इंटरव्यू में रोहित ने बताया था कि उस सीन के लिए किसी तरह का कोई वीएफएक्स यूज नहीं किया गया। उन्होंने कई स्कॉर्पियो गाड़ियां खरीदी थीं और असल ब्लास्ट करके उनको उड़ाया गया। वह सीन बिल्कुल रियल शूट किया गया।

अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी, करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
'सिंघम' से शुरू हुआ एक नया कॉप वर्ल्ड
फिल्म 'सिंघम' की सफलता के बाद रोहित शेट्टी ने अपनी कॉमेडी फिल्म 'गोलमाल' की तरह इसे भी फ्रेंचाइजी में बदला। रोहित ने पहले रणबीर के साथ 'सिंबा', अक्षय कुमार के साथ 'सूर्यवंशी' और फिर सबको मिलाकार 'सिंघम अगेन' जैसी फिल्में बनाईं। इनको नाम दिया गया कॉप यूनिवर्स।

अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का बजट और कमाई
'सिंघम' एक बड़े बजट की एक्शन फिल्म थी। फिल्म का बजट 41 करोड़ रुपये था। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 151.27 करोड़ रुपये था। वहीं भारत में इसने 130.65 करोड़ रुपये कमाए थे। यह बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी।