‘जन नायकन’ की एडवांस बुकिंग में धमाका, रिलीज से पहले ही करोड़ों रुपये, 7 लाख टिकट बिके; फैंस में एक्साइटमेंट
Jana Nayagan Advance Booking: विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज से पहले ही शानदार कमाई कर रही है। जानिए क्या है पूरा मामला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काफी मशक्कतों के बाद विजय की फिल्म जन नायकन आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। एडवांस बुकिंग में ये फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।
एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने भारत में रिलीज से एक दिन पहले ही 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की एडवांस बुकिंग कर ली है, जिसमें ब्लॉक सीट्स भी शामिल हैं। अगर ब्लॉक सीट्स को हटाया जाए तो भी फिल्म करीब 14 करोड़ रुपये की टिकट सेल कर चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा हिस्सा तमिल वर्जन का है।
तमिलनाडु फिल्म का सबसे बड़ा बाजार बना हुआ है, जहां से करीब 7.90 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है। इसके बाद कर्नाटक का नंबर आता है, जहां से 6.03 करोड़ रुपये की कमाई हुई है, खासकर बेंगलुरु में जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिला है। केरल से भी 1.91 करोड़ रुपये की अच्छी कमाई हुई है।
बेंगलुरु में हुई सबसे ज्यादा बुकिंग
शहरों की बात करें तो बेंगलुरु सबसे आगे है, जहां से 5.99 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है। इसके बाद चेन्नई (1.86 करोड़), कोयंबटूर (90 लाख) और हैदराबाद, मदुरै, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम जैसे शहरों से भी अच्छे आंकड़े सामने आए हैं।
भाषा के हिसाब से तमिल वर्जन पूरी तरह हावी है, जहां से 14 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हुई है। तेलुगु वर्जन का कलेक्शन थोड़ा कम है, जबकि हिंदी वर्जन को अभी तक सीमित रिस्पॉन्स मिला है।
फिल्म की ज्यादातर बुकिंग 2D स्क्रीनिंग के जरिए हुई है, जबकि प्रीमियम फॉर्मेट का योगदान काफी कम रहा है।
फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट
हालांकि, ‘जन नायकन’ अभी विजय की पिछली फिल्मों ‘लियो’ और ‘GOAT’ से पीछे चल रही है, लेकिन ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि रिलीज के करीब आते-आते बुकिंग में और तेजी आ सकती है।
इस फिल्म को लेकर फैंस में खास एक्साइटमेंट इसलिए भी है क्योंकि यह विजय की आखिरी फिल्म मानी जा रही है। 33 साल के करियर के बाद वह फिल्मों को अलविदा कह रहे हैं और अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की भूमिका निभा रहे हैं।
एच विनोथ के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियामणि, नारायण और नासर जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म पहले 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ कारणों से देरी के बाद अब 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें- Jana Nayagan: विजय की फिल्म 'जन नायकन' का नया टीजर रिलीज, दिखा अभिनेता से मुख्यमंत्री बनने का सफर