{"_id":"6a5e4aff44316675770b015c","slug":"the-odyssey-box-office-collection-on-day-4-know-total-earnings-on-monday-2026-07-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"The Odyssey Collection: सोमवार को भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कायम रहा 'द ओडिसी' का जलवा, जानें चौथे दिन की कमाई","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
The Odyssey Collection: सोमवार को भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कायम रहा 'द ओडिसी' का जलवा, जानें चौथे दिन की कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 20 Jul 2026 09:51 PM IST
सार
The Odyssey Box Office Collection: हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' का सोमवार को कलेक्शन घटा है। शुरुआत में और वीकएंड पर इसने अच्छा कलेक्शन किया है। जानिए फिल्म का टोटल कलेक्शन।
विज्ञापन
1 of 5
द ओडिसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हॉलीवुड निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज चार दिन हो गए हैं। भारतीय दर्शक फिल्म को प्यार दे रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने जबरदस्त शुरुआत की थी। इसके बाद इसने वीकएंड पर अच्छा कलेक्शन किया। आइए जानते हैं इसने आज चौथे दिन यानी सोमवार को कितना कलेक्शन किया है?
2 of 5
फिल्म 'द ओडिसी' रिव्यू
- फोटो : X
'द ओडिसी' का कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ‘द ओडिसी’ ने चौथे दिन खबर लिखे जाने तक 7.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। फिल्म ने तीसरे दिन यानी रविवार के दिन 21.90 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे दिन इसका कलेक्शन 22 करोड़ रुपये रहा। पहले दिन इसने 17.40 करोड़ रुपये कमाए थे। अब तक इसने कुल 68.32 करोड़ रुपये कमाए हैं।
3 of 5
फिल्म 'द ओडिसी' का रिव्यू
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
बॉलीवुड फिल्मों की घटी कमाई
‘द ओडिसी’ के अलावा भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ भी मौजूद है। इसने रिलीज के 11वें दिन यानी सोमवार को 2.44 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 126.94 करोड़ रुपये हो चुका है।
इसके अलावा फिल्म ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ लगी हैं। इनका कलेक्शन लाखों में सिमट गया है। 'द ओडिसी' के सामने ये फिल्में संघर्ष कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'द ओडिसी' का रिव्यू
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
क्या है 'द ओडिसी' की कहानी
'द ओडिसी' की कहानी ग्रीक कवि होमर के महाकाव्य पर आधारित है। इसे क्रिस्टोफर नोलन ने अपने अलग अंदाज में पेश किया है। कहानी में ट्रोजन का युद्ध जीतने के बाद इथाका के राजा ओडिसीस अपने देश लौटना चाहते हैं। उनकी इस घर लौटने की यात्रा में कई रोमांचक मोड़ आते हैं। 10 वर्ष बाद वह अपने राज्य लौटता है, इसके बाद भी फिल्म की कहानी में दर्शकों को कई ट्विस्ट देखने को मिलते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
द ओडिसी
- फोटो : यूट्यूब
फिल्म की स्टारकास्ट
इस फिल्म में हॉलीवुड के चर्चित कलाकार नजर आए हैं। जिसमें मैट डेमन के अलावा टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिंसन, जेंडाया, चार्लीज थेरॉन, लुपिता न्योंगो और हिमेश पटेल शामिल हैं। फिल्म में मैट डेमन ने राजा ओडिसीस का किरदार निभाया है, उनके अभिनय को खूब सराह जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।